Q21. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. बिहार में जगदीशपुर के जमींदार, कुँवर सिंह ने अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह का नेतृत्व किया।
2. लॉर्ड डलहौजी ने रानी लक्ष्मी बाई के दत्तक पुत्र को उत्तराधिकारी होने की मान्यता प्रदान की।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A केवल 2
B न तो 1 न ही 2
C केवल 1
D 1 और 2 दोनों
Show answer
Correct answer: केवल 1
Q22. निम्नलिखित में से कौन एक (1857 के विद्रोह का स्थान — विद्रोह का आरंभ) सही सुमेलित नहीं है?
A बैरकपुर — 29 मार्च, 1857
B मेरठ — 10 मई, 1857
C लखनऊ — 4 जून, 1857
D झांसी — 11 मई, 1857
Show answer
Correct answer: झांसी — 11 मई, 1857
Q23. सूची-I को सूची-II में सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर चुनिए:
सूची-I (वर्ष) — सूची-II (आंदोलन)
A. पाबना — 1. 1855-56
B. एका — 2. 1873-85
C. संथाल — 3. 1922
D. ताना भगत — 4. 1914
A 1 2 4 3
B 2 3 1 4
C 3 1 4 2
D 4 3 2 1
Show answer
Correct answer: 2 3 1 4
Q24. निम्नलिखित युग्मों में कौन सही सुमेलित नहीं है? (विद्रोह — वर्ष)
A संथाल — 1855
B कोल — 1831
C खासी — 1829
D अहोम — 1815
Show answer
Correct answer: अहोम — 1815
Q25. निम्नलिखित युग्मों में कौन सही सुमेलित नहीं है? (स्थान — नेतृत्व)
A संभलपुर — सुरेन्द्र साही
B गंजाम — राधाकृष्ण दंडसेना
C कश्मीर — गुलाब सिंह
D लखनऊ — लियाकत अली
Show answer
Correct answer: कश्मीर — गुलाब सिंह
Q26. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुसंगत नहीं है? (विद्रोह — वर्ष)
A पाबना विद्रोह — 1873
B दक्कन किसान विद्रोह — 1875
C संन्यासी विद्रोह — 1894
D कोल विद्रोह — 1870
Show answer
Correct answer: संन्यासी विद्रोह — 1894
Q27. निम्नलिखित में से कौन प्रथम राज्य था जो लॉर्ड डलहौजी की 'हड़प नीति' (Doctrine of Lapse) का शिकार बना?
A झांसी
B सतारा
C करौली
D संबलपुर
Show answer
Correct answer: सतारा
Q28. बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय के प्रसिद्ध उपन्यास 'आनंद मठ' की थीम किस पर आधारित है?
A चुआर विद्रोह
B रंगपुर और दिनाजपुर विद्रोह
C विष्णुपुर और वीरभूमि विद्रोह
D संन्यासी विद्रोह
Show answer
Correct answer: संन्यासी विद्रोह
Q29. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लखनऊ में नेतृत्व किसने किया?
A ज़ीनत महल
B नाना साहेब
C हज़रत महल
D तात्या टोपे
Show answer
Correct answer: हज़रत महल
Q30. दक्षिण भारत में 'पोलिगर' कौन थे?
A साधारण ज़मींदार
B महाजन
C क्षेत्रीय प्रशासनिक एवं सैन्य गवर्नर
D नवधनाढ्य व्यापारी
Show answer
Correct answer: क्षेत्रीय प्रशासनिक एवं सैन्य गवर्नर
Q31. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनिए:
सूची-I — सूची-II
A. भारतीय शस्त्र अधिनियम — 1. 1876
B. शाही पद अधिनियम — 2. 1878
C. भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम — 3. 1869
D. भारतीय विवाह विच्छेद अधिनियम — 4. 1861
A 2 3 1 4
B 3 1 2 4
C 1 2 3 4
D 2 1 4 3
Show answer
Correct answer: 2 1 4 3
Q32. जस्टिस पार्टी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. जस्टिस पार्टी ने कांग्रेस का विरोध उसे एक ब्राह्मण प्रभुत्व वाला संगठन कह कर किया।
2. इसने गैर-ब्राह्मणों के लिए वैसे ही साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व का दावा किया जैसा कि मॉर्ले-मिंटो सुधार ने मुसलमानों को दिया था।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A 1 और 2 दोनों
B न तो 1 न ही 2
C केवल 1
D केवल 2
Show answer
Correct answer: केवल 1
Q33. सहमति की आयु अधिनियम, 1891 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह बंबई के एक पारसी सुधारक, बेहरामजी मालाबारी थे, जिन्होंने इस कानून की वकालत की थी।
2. इस अधिनियम को बाल गंगाधर तिलक के नेतृत्व वाली चरमपंथी शाखा ने समर्थन दिया था।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A केवल 2
B न तो 1 न ही 2
C केवल 1
D 1 और 2 दोनों
Show answer
Correct answer: केवल 1
Q34. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
सूची-I (पुस्तक) — सूची-II (लेखक)
A. हिन्दू पॉलिटी — 1. डी.डी. कोसांबी
B. द वंडर दैट वाज इंडिया — 2. ए.एल. बाशम
C. एन इंट्रोडक्शन टू द स्टडी — 3. के.पी. जायसवाल
D. द अर्ली हिस्ट्री ऑफ इंडिया — 4. विंसेंट आर्थर स्मिथ
A 3 2 4 1
B 1 2 4 3
C 3 2 1 4
D 1 2 3 4
Show answer
Correct answer: 3 2 1 4
Q35. ज्योतिबा फुले संबंधित थे-
A सविनय अवज्ञा आंदोलन से
B श्रमिक संघ आंदोलन से
C जाति-विरोधी आंदोलन से
D कृषक आंदोलन से
Show answer
Correct answer: जाति-विरोधी आंदोलन से
Q36. 'सत्यशोधक समाज' के संस्थापक कौन थे जिनका प्राथमिक ज़ोर सत्य की खोज पर था?
A ताराबाई शिंदे
B एम. जी. रानाडे
C रामेश्वर सिंह
D राजा राम मोहन राय
Show answer
Correct answer: रामेश्वर सिंह
Q37. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-I (व्यक्ति) — सूची-II (सम्बन्धित कार्य/पद)
A. डी. के. कर्वे — 1. कलकत्ता में कन्या विद्यालय की स्थापना
B. जे. ई. डी. बेथुन — 2. सचिव, विडो री-मैरिज एसोसिएशन
C. ईश्वर चन्द्र विद्यासागर — 3. बाल विवाह के विरुद्ध संघर्ष प्रारंभ करना
D. बी. एम. मालाबारी — 4. कलकत्ता में संस्कृत कॉलेज के प्राचार्य
A 1 2 4 3
B 2 1 4 3
C 2 1 3 4
D 1 2 3 4
Show answer
Correct answer: 2 1 4 3
Q38. भारतीय इतिहास के संदर्भ में वायकोम सत्याग्रह के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह अस्पृश्यता और जातिगत भेदभाव के विरुद्ध एक सत्याग्रह था।
2. महात्मा गांधी ने इस सत्याग्रह में भाग लिया था।
नीचे दिए गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A केवल 1
B केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D न तो 1 न ही 2
Show answer
Correct answer: केवल 1
Q39. ‘नेटिव मैररज एक्ट’ किस वर्ष पारित किया गया था?
A 1870
B 1872
C 1874
D 1876
Show answer
Correct answer: 1872
Q40. निम्नलिखित में से किस समाज सुधारक ने 1826 के जूरी अधिनियम का घोर विरोध किया?
A ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
B राजा राममोहन राय
C महादेव गोविंद रानाडे
D राजनारायण बसु
Show answer
Correct answer: राजा राममोहन राय