Q41. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए — सूची-I (सम्मेलन): (A) G-7, (B) BRICS, (C) G-20, (D) ASEAN. सूची-II (वर्ष 2026 में आयोजक देश): (i) फ्रांस, (ii) संयुक्त राज्य अमेरिका, (iii) फिलीपींस, (iv) भारत (इंडिया)।
A (A)-(i), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(iii)
B (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(ii)
C (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iv), (D)-(iii)
D (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(i)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A)-(i), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(iii)
Q42. पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत वित्तीय वर्ष (2026-27) में राजस्थान में ई.वी. चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें — कथन (A): इस योजना के तहत, प्रदेश के 282 स्थानों पर 691 ई.वी. पब्लिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का प्रावधान है। कथन (B): योजना के अनुसार, जयपुर में 122 एवं अजमेर में 39 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का प्रावधान है।
A कथन (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
B कथन (B) सत्य है लेकिन कथन (A) असत्य है।
C कथन (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
D कथन (A) सत्य है लेकिन कथन (B) असत्य है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: कथन (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
Q43. प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के पायलट चरण के तहत इसके दिशा-निर्देशों में मार्च 2026 में संशोधन किया गया है। इस संबंध में, निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं? (A) इंटर्नशिप की अवधि 1 वर्ष से घटाकर 6 अथवा 9 महीने कर दी गई है। (B) आयु पात्रता 21-24 वर्ष से परिवर्तित कर 18-25 वर्ष कर दी गई है। (C) इंटर्न के लिए मासिक सहायता ₹5000 से बढ़ाकर ₹9000 कर दी गई है। कूट का प्रयोग करें और सही उत्तर दें।
A केवल (B) और (C)
B केवल (A) और (C)
C केवल (A) और (B)
D सभी (A), (B) और (C)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: सभी (A), (B) और (C)
Q44. मार्च 2026 में पैरालिम्पिक चैम्पियन कृष्णा नागर ने 7वीं सीनियर नेशनल पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2026 में एस.एच. 6 श्रेणी में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। इस सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं? (A) उन्होंने पुरुषों की एकल स्पर्धा में फाइनल में सुदर्शन एम.एस. को हराकर स्वर्ण पदक जीता। (B) उन्होंने एक और स्वर्ण पदक निथ्या श्री सुमति सिवन के साथ मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में जीता। (C) एस.एच. 6 श्रेणी, पैरा बैडमिंटन में छोटे कद के खिलाड़ियों के लिए होती है। कूट का प्रयोग करें और सही उत्तर दें।
A सभी (A), (B) और (C)
B केवल (A) और (B)
C केवल (A) और (C)
D केवल (B) और (C)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: सभी (A), (B) और (C)
Q45. राजस्थान के किस संस्थान ने मार्च 2026 में जारी क्यू.एस. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट के 16वें संस्करण में शीर्ष 50 संस्थानों में अपना स्थान बनाया है?
A एल.एन.एम.आई.आई.टी., जयपुर
B बी.आई.टी.एस., पिलानी
C एम.एन.आई.टी., जयपुर
D आई.आई.टी., जोधपुर
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: बी.आई.टी.एस., पिलानी
Q46. आयुर्वेद के अनुसार ‘त्रिदोष’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य नहीं है?
A तनावग्रस्त मन वात बढ़ाता है।
B गर्म मौसम में व्यायाम करने से पित्त कम होता है।
C व्यायाम जैसी शारीरिक गतिविधियाँ वात बढ़ाती हैं।
D क्रोध और ईर्ष्या जैसी नकारात्मक भावनाएँ पित्त बढ़ाती हैं।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: गर्म मौसम में व्यायाम करने से पित्त कम होता है।
Q47. चार तार a, b, c और d एक ही पदार्थ एवं अलग-अलग लम्बाई और त्रिज्या के बने हैं, तो विद्युत धारा के प्रवाह के लिए न्यूनतम प्रतिरोध उत्पन्न करने वाले तार की लम्बाई और त्रिज्या क्रमशः हैं —
A 4l और r/2
B l और 2r
C 2l और 4r
D 4l और r/4
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 2l और 4r
Q48. निम्नलिखित में से कौनसा संयोजी ऊतक नहीं है?
A कार्डियक (हृदय) पेशी
B कंडरा
C उपास्थि
D रक्त
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: कार्डियक (हृदय) पेशी
Q49. लेड नाइट्रेट को उच्च ताप पर गर्म करने पर दिखाई देने वाले भूरे धुएँ का कारण है —
A नाइट्रिक ऑक्साइड
B डाइनाइट्रोजन टेट्रॉक्साइड
C नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
D नाइट्रस ऑक्साइड
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
Q50. दो विलगित पिंडों के लिए निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें। कथन (A): उनके मध्य लगने वाले अन्योन्य बलों का योग हमेशा शून्य होता है। कथन (B): बल (पिंडों के मध्य अन्योन्य बल) द्वारा किए गए कार्य का योग भी हमेशा शून्य होता है।
A कथन (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
B कथन (B) सत्य है लेकिन कथन (A) असत्य है।
C कथन (A) सत्य है लेकिन कथन (B) असत्य है।
D कथन (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: कथन (A) सत्य है लेकिन कथन (B) असत्य है।
Q51. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रपति पद की शपथ का प्रारूप वर्णित है?
A अनुच्छेद – 60 में
B अनुच्छेद – 54 में
C अनुच्छेद – 55 में
D अनुच्छेद – 52 में
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अनुच्छेद – 60 में
Q52. भारत शासन अधिनियम 1935 के अन्तर्गत, भारत की संघीय कार्यपालिका के प्रधान थे —
A भारत के लिए राज्य सचिव
B ब्रिटिश सम्राट
C ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
D भारत के गवर्नर जनरल
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: भारत के गवर्नर जनरल
Q53. राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 के अनुसार प्रत्येक पंचायत सर्किल हेतु न्यूनतम कितने वार्ड आवश्यक हैं?
A सात
B तीन
C पाँच
D छः
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: पाँच
Q54. राज्यसभा (काउंसिल ऑफ स्टेट्स) के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए — (I) यह पहली बार 13th अप्रैल 1952 को गठित की गई थी। (II) प्रथम संविधान-संशोधन अधिनियम के लिए, राज्यसभा का अनुसमर्थन नहीं लिया गया था।
A न तो (I) ना ही (II) सही है।
B केवल (I) सही है।
C (I) व (II) दोनों सही हैं।
D केवल (II) सही है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल (II) सही है।
Q55. निम्नांकित में से कौनसी श्रेणी की शिकायतों पर राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाता है?
A यौन उत्पीड़न
B तीन तलाक
C ऑनर किलिंग
D अनुबंधमूलक अधिकार
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अनुबंधमूलक अधिकार
Q56. निम्नलिखित में से कौनसी माही नदी की एक सहायक नदी नहीं है?
A चाप
B सोम
C इरू
D मेज
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: मेज
Q57. राजस्थान की निम्नलिखित पर्वत चोटियों को उनकी अवस्थिति के अनुसार पूर्व से पश्चिम के सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए — (A) तारागढ़, (B) सतूर, (C) सायरा, (D) झारोला पहाड़। नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए।
A (C), (D), (B), (A)
B (B), (A), (D), (C)
C (B), (A), (C), (D)
D (A), (B), (C), (D)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (B), (A), (C), (D)
Q58. निम्नलिखित में से कौनसा जिला समूह अन्तर्राज्यीय सीमा वाला नहीं है?
A डीडवाना-कुचामन, सीकर, बालोतरा, धौलपुर
B डीग, दौसा, अलवर, बालोतरा
C कोटपूतली-बहरोड़, दौसा, बालोतरा, करौली
D डीडवाना-कुचामन, दौसा, ब्यावर, बालोतरा
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: डीडवाना-कुचामन, दौसा, ब्यावर, बालोतरा
Q59. निम्नलिखित में से कौनसा/से सुमेलित है/हैं? खनिज — खनन क्षेत्र: (A) फायर क्ले — कोटरी, रानेरी; (B) मैग्नेसाइट — सरूपा-छाजा, सेंदड़ा; (C) काओलिन — सलोपेट, बरोडिया।
A केवल (B) तथा (C)
B केवल (A) तथा (B)
C (A), (B) तथा (C)
D केवल (A)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल (A) तथा (B)
Q60. वर्ष 2022-23 में राजस्थान में निम्नलिखित में से कौनसा रेपसीड एवं सरसों का सर्वाधिक उत्पादक जिला था?
A भरतपुर
B गंगानगर
C टोंक
D अलवर
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: टोंक