Q01. राजस्थान के आर्द्र दक्षिण-पूर्वी मैदानी कृषि-जलवायु क्षेत्र में, निम्नलिखित में से कौनसे जिले सम्मिलित हैं? (A) कोटा (B) झालावाड़ (C) बाँसवाड़ा (D) डूंगरपुर। कूट —
A केवल (C) और (D)
B (A), (B), (C) और (D)
C केवल (A) और (B)
D केवल (A), (B) और (C)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल (A) और (B)
Q02. सहरिया जनजाति के पेड़ों पर बनी मचाननुमा झोपड़ी को कहते हैं -
A टापरी
B लुड़
C टोपा / कोरुआ
D ढूँढे
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: टोपा / कोरुआ
Q03. राजस्थान में समवर्षा रेखाओं की सामान्य प्रवृत्ति होती है —
A पश्चिम से पूर्व की ओर
B उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर
C उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर
D उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर
Q04. वर्ष 2011 में, राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में बाल / शिशु जनसंख्या (0-6 वर्ष) का सर्वाधिक व सबसे कम अनुपात रखने वाले जिले थे — सर्वाधिक - सबसे कम
A धौलपुर - उदयपुर
B जैसलमेर - डूंगरपुर
C उदयपुर - डूंगरपुर
D करौली - गंगानगर
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: धौलपुर - उदयपुर
Q05. निम्नांकित में से किसकी ऊँचाई समुद्र तल से सर्वाधिक है?
A अचलगढ़
B ऋषिकेश
C जेलिया डूंगर
D कमलनाथ
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अचलगढ़
Q06. राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (RCDF) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए — (A) इसकी स्थापना 1977 में राजस्थान में डेयरी विकास कार्यक्रमों के लिए की गई थी। (B) यह राजस्थान सहकारी समिति अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत है। उपर्युक्त कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं?
A (A) और (B) दोनों
B केवल (A)
C न तो (A) और ना ही (B)
D केवल (B)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A) और (B) दोनों
Q07. राजस्थान की निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए- (A) माजम (B) बेड़च (C) रूपारेल (D) काली सिंध उपर्युक्त में से कितनी चम्बल नदी तंत्र का भाग हैं?
A केवल दो
B केवल तीन
C केवल एक
D सभी चार
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल दो
Q08. निम्नलिखित पर विचार कीजिए — उद्योग (सीमेन्ट) - स्थान: (A) जे.के. सीमेन्ट - मांगरोल, (B) ए.सी.सी. - लाखेरी, (C) मंगलम सीमेन्ट - राबरियावास, (D) अल्ट्राटेक सीमेन्ट - चित्तौड़गढ़। उपर्युक्त में से कितने सुमेलित हैं?
A केवल दो
B केवल तीन
C सभी चार
D केवल एक
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल तीन
Q09. भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2023 के अनुसार, राजस्थान में वनों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसा/से सही है/हैं? वैधानिक स्थिति - प्रतिशत: (A) आरक्षित वन - 36.05, (B) रक्षित वन - 57.55, (C) अवर्गीकृत वन - 6.40। नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए —
A केवल (A)
B केवल (C)
C (B) तथा (C)
D (A) तथा (B)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल (C)
Q10. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिये गए कूट से कीजिए — सूची-I (पर्यटन स्थल): (A) बाला किला, (B) गागरोन किला, (C) नाकोड़ा, (D) करणी माता मंदिर। सूची-II (अवस्थिति): (i) बालोतरा, (ii) अलवर, (iii) बीकानेर, (iv) झालावाड़। कूट —
A (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)
B (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(ii), (D)-(iv)
C (A)-(ii), (B)-(i), (C)-(iv), (D)-(iii)
D (A)-(iv), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(i)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)
Q11. बूंदी स्कूल के कलात्मक विकास पर पड़ने वाले बाहरी प्रभावों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए — (A) राव सुरजन हाड़ा द्वारा 1569 में अकबर की अधीनता स्वीकार करने के बाद, बूंदी शैली में मुगल तत्वों का प्रवेश हुआ। (B) जहाँगीर काल के मुगल चित्रों का प्रभाव राव रतन सिंह के समय की कलाकृतियों में दिखाई देता है। (C) बूंदी की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति ने विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली चित्रकारों को आकर्षित करने में मदद की। उपर्युक्त में से कौनसे कथन सही हैं?
A केवल (B) और (C)
B (A), (B) और (C) सभी
C केवल (A) और (B)
D केवल (A) और (C)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A), (B) और (C) सभी
Q12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए — (A) रणथम्भौर के शासक वाग्भट्ट ने तुर्कों के आक्रमणों का सफलतापूर्वक सामना किया। (B) बलबन ने बूंदी एवं चित्तौड़ पर सैन्य अभियान किए।
A केवल (A)
B केवल (B)
C (A) व (B) दोनों
D न तो (A) ना ही (B) सत्य हैं
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A) व (B) दोनों
Q13. निम्नलिखित में से किस नेता को मद्रास प्रेसीडेंसी की वेल्लोर जेल में बन्दी रखा गया था?
A गोपाल सिंह खरवा
B प्रताप सिंह बारहठ
C विजय सिंह पथिक
D अर्जुनलाल सेठी
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अर्जुनलाल सेठी
Q14. निम्नलिखित में से कौन संयुक्त राज्य राजस्थान और वृहत्तर राजस्थान दोनों के मंत्रिमंडल के सदस्य रहे?
A भूरेलाल बया
B रघुवीर दयाल
C वेदपाल त्यागी
D नरसिंह कच्छवाहा
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: भूरेलाल बया
Q15. लोक देवता हड़बू जी किस वंश से सम्बन्धित थे?
A साँखला
B पंवार
C चौहान
D राठौड़
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: साँखला
Q16. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के निम्नलिखित अधिवेशनों में से कौनसे अधिवेशन में मारवाड़ लोक परिषद् की स्थापना का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ?
A लखनऊ अधिवेशन
B फैज़पुर अधिवेशन
C हरिपुरा अधिवेशन
D त्रिपुरी अधिवेशन
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: हरिपुरा अधिवेशन
Q17. अब्दुल कादिर बदायूनी के अनुसार, निम्नलिखित में से किसने मानसिंह की महाराणा प्रताप के विरुद्ध मुगल सेना के प्रधान सेनापति के रूप में नियुक्ति का विरोध किया था?
A शाहबाज़ खान
B नकीब खान
C कुतुबुद्दीन खान
D सुल्तान खान
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: नकीब खान
Q18. निम्नलिखित में से कौनसा एक वस्त्र शेष तीनों से भिन्न है?
A लहरिया
B मिरजाई
C चुनरी
D पोमचा
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: मिरजाई
Q19. निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए - ] (A) कैलादेवी का मेला प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की शुक्ल न अष्टमी को लगता है। II (B) शीतला माता का पूजन चैत्र शुक्ल संप्तमी को किया जाता है। i (C) रणथम्भौर में भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को गणेश मेला लगता है।
A ७) एवं ©)
B केवल (A)
C केवल (B)
D (A), (B) एवं (C)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: ७) एवं ©)
Q20. जोधपुर के पॉलिटिकल एजेंट मैक मेसन के आदेश से, जोधपुर नरेश ने किस सेनानायक के नेतृत्व में अपनी अश्वारोही सेना को अजमेर के रक्षार्थ के लिए भेजा था?
A मोहम्मद अली बेग
B कुशलराज सिंघवी
C अर्जुन सिंह
D फिरोज़
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: कुशलराज सिंघवी