Q21. माणिक्य लाल वर्मा के सम्बन्ध में निम्नांकित में से कौनसा कथन असत्य है?
A इन्होंने काव्य संग्रह ‘गरीबों की आवाज’ का संकलन किया।
B इन्होंने ‘मेवाड़ का वर्तमान शासन’ नामक पुस्तिका का प्रकाशन किया।
C श्री वर्मा जी ने 1946 ई. में ‘अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद’ का सातवाँ अधिवेशन उदयपुर में करवाया।
D माणिक्य लाल वर्मा एवं बलवन्त सिंह मेहता ने 1938 ई. में मेवाड़ प्रजामण्डल की स्थापना की।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: इन्होंने काव्य संग्रह ‘गरीबों की आवाज’ का संकलन किया।
Q22. महाराणा प्रताप के पास अकबर द्वारा विभिन्न मुगल अधिकारियों के नेतृत्व में भेजे गए शिष्टमण्डलों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करिए तथा नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही विकल्प चुनिए -
(A) भगवन्त दास
(B) मानसिंह
(C) टोडरमल
(D) जलाल खाँ
कूट -
A (C), (A), (D), (B)
B (A), (B), (D), (C)
C (B), (A), (D), (C)
D (D), (B), (A), (C)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (D), (B), (A), (C)
Q23. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए एवं सही विकल्प को चुनिए -
(A) फैज़ल अली खान पठान ने 1857 की क्रांति में मुगल बादशाह के पुत्र की सैनिक सहायता की थी।
(B) फैज़ल अली खान पठान डूंगरपुर ठिकाने के कामदार थे।
कूट -
A केवल (A) सही है
B (A) और (B) दोनों सही हैं
C केवल (B) सही है
D (A) और (B) दोनों सही नहीं हैं
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल (A) सही है
Q24. निम्नलिखित में से कौनसा/से नेता सिरोही राज्य प्रजामंडल से सम्बन्धित थे?
(A) गोकुलभाई भट्ट
(B) बाबू टेकचन्द सिन्धी
(C) सौभाग्य मल सिन्धी
कूट -
A (A), (B) और (C)
B केवल (B) और (C)
C केवल (A) और (B)
D केवल (A)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A), (B) और (C)
Q25. निम्नलिखित में से कौनसे त्योहारों का प्रतिवर्ष भाद्रपद माह में आयोजन होता है?
नीचे दिए गए कूट से सही विकल्प चुनिए -
(i) रक्षाबन्धन
(ii) बड़ी तीज
(iii) गणेश चतुर्थी
(iv) शरद पूर्णिमा
कूट -
A (i), (ii), (iii)
B (i), (iv)
C (i), (ii), (iv)
D (ii), (iii)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (ii), (iii)
Q26. निम्नांकित में से कौनसा स्थान लोक देवता मल्लिनाथ जी से सम्बन्धित है?
A पंचोटा
B तिलवाड़ा
C खरनाल
D बेंगटी
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: तिलवाड़ा
Q27. ‘कचरोप’ कढ़ाई किसे कहते हैं?
A अलवर में मेवों द्वारा की गई महीन कढ़ाई।
B जैसलमेर में मसनदों एवं छतरियों पर की जाने वाली सोने की कढ़ाई।
C शेखावाटी में जाट महिलाओं के घाघरे पर की गई कढ़ाई।
D बीकानेर की जाट महिलाओं के लाल ऊनी शॉल पर की गई कढ़ाई।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: जैसलमेर में मसनदों एवं छतरियों पर की जाने वाली सोने की कढ़ाई।
Q28. बैराठ से प्राप्त सर्वाधिक रजत मुद्राएँ निम्न में से किन शासकों की हैं?
A मौर्य
B कुषाण
C गुप्त
D भारतीय-यूनानी
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: भारतीय-यूनानी
Q29. निम्न में से किसने मुगलों के विरुद्ध “कंसरों की पोल की लड़ाई” लड़ी थी?
A महाराणा राज सिंह
B महाराणा प्रताप
C महाराणा सांगा
D राव चन्द्रसेन
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: राव चन्द्रसेन
Q30. निम्नांकित में से कौनसा एक लोक वाद्य यन्त्र समूह सुमेलित नहीं है?
A पुंगी, अलगोजा, नड़, मोरचंग
B मंजीरा, झांझ, थाली, खड़ताल
C रावणहत्था, जन्तर, निशान, सतारा
D मृदंग, चंग, खंजरी, नौबत
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: रावणहत्था, जन्तर, निशान, सतारा
Q31. राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य किसको सम्बोधित करते हुए अपने हस्ताक्षर से लिखित में त्यागपत्र दे सकता है?
A मुख्यमंत्री
B राज्यपाल
C राष्ट्रपति
D प्रधानमंत्री
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: राज्यपाल
Q32. प्रत्येक पंचायत में अनुसूचित जातियों के लिए स्थानों के आरक्षण की बात भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में की गई है?
A अनुच्छेद 243च
B अनुच्छेद 243घ
C अनुच्छेद 243छ
D अनुच्छेद 243ज
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अनुच्छेद 243घ
Q33. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का आदर्श वाक्य क्या है?
A “एक्सेस टू जस्टिस फॉर ऑल”
B “फेयर लीगल एक्सेस फॉर ऑल”
C “जस्टिस विदिन रीच फॉर ऑल”
D “इक्विटेबल लीगल एक्सेस फॉर ऑल”
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: “एक्सेस टू जस्टिस फॉर ऑल”
Q34. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करेगा?
A अनुच्छेद 163(2)
B अनुच्छेद 165
C अनुच्छेद 164
D अनुच्छेद 163(1)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अनुच्छेद 164
Q35. राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 में राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम, 2026 के द्वारा निम्नलिखित में से कौनसा परिवर्तन किया गया है?
A अधिनियम में परिभाषित खतरनाक रोग की सूची में कुछ रोग को बाहर कर दिया गया है।
B अधिनियम राज्य सरकार को निर्दिष्ट आधारों पर नगरपालिका के सदस्यों को हटाने का अधिकार देता है।
C कोई व्यक्ति जिसकी दो से अधिक सन्तानें हैं वह किसी नगरपालिका का सदस्य होने के लिए निरर्हित होगा।
D अधिनियम में एक नयी धारा 331 अन्तःस्थापित की गई।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अधिनियम में परिभाषित खतरनाक रोग की सूची में कुछ रोग को बाहर कर दिया गया है।
Q36. वर्ष 2025 (01.01.2025 से 31.12.2025 तक) के दौरान, राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा किस प्रकार की शिकायतों के सर्वाधिक प्रकरण दर्ज किए गए?
A दहेज से संबंधित क्रूरता
B हिंसा
C कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न
D सम्पत्ति विवाद
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: हिंसा
Q37. राजस्थान न्यायिक सेवा नियम, 2010 (दिनांक 02.04.2024 तक यथा संशोधित) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौनसा एक कथन सही नहीं है?
A इस सेवा में सिविल न्यायाधीश के कैडर के पदों पर भर्ती केवल सीधी भर्ती के माध्यम से की जाती है।
B जिला न्यायाधीश के कैडर में पचास प्रतिशत पद पदोन्नति द्वारा भरे जाते हैं।
C जिला न्यायाधीश के लिए नियुक्ति प्राधिकारी राजस्थान के राज्यपाल होते हैं।
D राजस्थान न्यायिक सेवा एक राज्य सेवा है, जिसमें जिला न्यायाधीश, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश और सिविल न्यायाधीश के कैडर शामिल हैं।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: जिला न्यायाधीश के कैडर में पचास प्रतिशत पद पदोन्नति द्वारा भरे जाते हैं।
Q38. राजस्थान के राज्यपाल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
(I) यदि उच्चतम न्यायालय में राजस्थान के राज्यपाल के विरुद्ध कदाचार का आरोप सिद्ध होता है, तो भारत की संसद उन्हें उनके पद से हटा सकती है।
(II) राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राजस्थान का राज्यपाल करता है।
नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए -
A दोनों कथन (I) तथा (II) गलत हैं
B कथन (I) गलत है किंतु (II) सही है
C दोनों कथन (I) तथा (II) सही हैं
D कथन (I) सही है किंतु (II) गलत है
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: दोनों कथन (I) तथा (II) गलत हैं
Q39. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत किसी राज्य में विधान परिषद सृजित अथवा उत्सादित की जा सकती है?
A 189
B 179
C 169
D 159
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 169
Q40. राजस्थान में, संभागीय आयुक्त पद की पुनः स्थापना कब की गयी थी?
A 1997
B 1987
C 2009
D 2007
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 1987