Q122. ‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक के संदर्भ में त्रुटिपूर्ण कथन है –
A नाट्यरूप की दृष्टि से यह नाटक सुगठित आदर्शवादी नाटक है।
B कालिदास के लिए मल्लिका उसके प्रेरणादायक परिवेश का एक अत्यंत जीवंत तत्व मात्र है।
C मल्लिका के लिए कालिदास उसके संपूर्ण व्यक्तित्व के, जीवन में, साथ एकाकार सुंदर स्वप्न की भाँति है।
D इस नाटक की प्रत्यक्ष विषयवस्तु कवि कालिदास के जीवन से संबंधित है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: नाट्यरूप की दृष्टि से यह नाटक सुगठित आदर्शवादी नाटक है।
Q123. ‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक में चारित्र्य-सृष्टि की दृष्टि से त्रुटिपूर्ण टिप्पणी है –
A कालिदास का प्रतिद्वन्द्वी विलोम वास्तव में उसका विलोम तो है ही।
B विलोम मोहन राकेश की एक अनुपम नाटकीय चरित्र-सृष्टि है।
C अम्बिका और मातुल दोनों ही अपने प्रतिपालकों से संतुष्ट चरित्र हैं।
D नाटक का कालिदास आत्मकेन्द्रित और स्वार्थी व्यक्ति है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अम्बिका और मातुल दोनों ही अपने प्रतिपालकों से संतुष्ट चरित्र हैं।
Q124. ‘उसने कहा था’ के संबंध में उपयुक्त टिप्पणी नहीं है –
A यह कहानी आदर्श के एक बिंदु से परिचालित होकर भी यथार्थ के एक व्यापक विस्तार में फैली है।
B कहानी की कथा की समूची बनावट को कहानी की जीवंत-भाषा रूपायित करती चलती है।
C इस कहानी की चेतना की परिवेश के साथ घनी सम्पृक्ति इसकी शैली को कमजोर करती है।
D इस कहानी की मूल चेतना मनोवैज्ञानिक है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: इस कहानी की चेतना की परिवेश के साथ घनी सम्पृक्ति इसकी शैली को कमजोर करती है।
Q125. किस विकल्प के सभी शब्द तद्भव हैं?
A तिनका, दंश
B तालाब, ताप
C डाह, जाँघ
D जौ, स्थान
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: डाह, जाँघ
Q126. शुद्ध वाक्य है –
A इसमें समस्त प्राणिमात्र का कल्याण है।
B मुझे बेशुमार कष्ट उठाना पड़ा।
C उसके साथ उचित न्याय किया जायेगा।
D जीवन और साहित्य का घनिष्ठ संबंध है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: जीवन और साहित्य का घनिष्ठ संबंध है।
Q127. जब वाक्य में शब्द का क्रम वाक्य-रचना की दृष्टि से दूषित हो, तो निम्न में से कौनसा काव्य दोष होता है?
A दुष्क्रमत्व
B अप्रतीतत्व
C ग्राम्यत्व
D अक्रमत्व
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अक्रमत्व
Q128. ‘मन्दिर-अरघट अवधि हरि यदि गये, हरि-अहार चलि जात।’ इस पंक्ति में कौनसा काव्य दोष है?
A अक्रमत्व
B क्लिष्टत्व
C ग्राम्यत्व
D अप्रतीतत्व
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: क्लिष्टत्व
Q129. ‘ये चपला चमकें नहीं, चमकें रिपु-कर वाल। ये मतवारे गजनिकर, ये नहि जलद रसाल।।’ पंक्तियों में निहित अलंकार है –
A भ्रांतिमान
B संदेह
C उत्प्रेक्षा
D अपह्नुति
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अपह्नुति
Q130. ‘के-हो कहता कायरां, वादां चाबुक-वैण।’ वीर सतसई की इस पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है –
A उपमा
B उत्प्रेक्षा
C श्लेष
D वैण सगाई
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: वैण सगाई
Q131. लिखित रचना शिक्षण हेतु, निम्नलिखित में से कौनसी विधि प्राथमिक स्तर पर सर्वाधिक उपयुक्त मानी जा सकती है?
A प्रबोधन विधि
B विचार-विमर्श विधि
C चित्र वर्णन विधि
D उद्बोधन विधि
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: चित्र वर्णन विधि
Q132. कक्षा में शिक्षक द्वारा हिन्दी शिक्षण के अन्तर्गत ताजमहल की सुंदरता प्रकरण को पढ़ाते समय किस सहायक सामग्री से समझाना बेहतर एवं प्रभावी होगा?
A प्रदर्शनात्मक पत्र (फ्लैश कार्ड) द्वारा
B वास्तविक पदार्थ द्वारा
C श्यामपट्ट द्वारा
D प्रतिमूर्ति द्वारा
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: प्रतिमूर्ति द्वारा
Q133. निम्नलिखित कथनों में से कौनसे हिन्दी शिक्षण में वर्तनी की अशुद्धि के कारणों से संबंधित हैं? (अ) शब्द-लाघव की प्रवृत्ति, (ब) लिखते समय मन की अशान्ति, आवेश एवं भावातिरेक, (स) कक्षा में अध्यापक द्वारा अशुद्ध उच्चारण करना, (द) हिन्दी शब्दकोश का प्रयोग करना। नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए –
A केवल (द) और (स)
B केवल (अ) और (ब)
C केवल (अ), (ब) और (स)
D केवल (अ) और (द)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल (अ), (ब) और (स)
Q134. पठन प्रक्रिया के सोपानों का सही क्रम चुनिए –
A अनुप्रयोग → अर्थग्रहण → मूल्यांकन → प्रत्याभिज्ञान
B मूल्यांकन → प्रत्याभिज्ञान → अर्थग्रहण → अनुप्रयोग
C अर्थग्रहण → मूल्यांकन → अनुप्रयोग → प्रत्याभिज्ञान
D प्रत्याभिज्ञान → अर्थग्रहण → मूल्यांकन → अनुप्रयोग
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: प्रत्याभिज्ञान → अर्थग्रहण → मूल्यांकन → अनुप्रयोग
Q135. अभिकथन (A) – हिन्दी शिक्षकों को अपने उत्तरदायित्वों का वहन करने के लिए भली-भाँति चुनी हुई पाठ्यपुस्तकों और भली-भाँति प्रशिक्षण के संयोग की आवश्यकता है। कारण (R) – आधुनिक पाठ्यक्रम में हिन्दी पाठ्य पुस्तकें, शिक्षण सामग्री के रूप में स्वयं साध्य बन गई हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए –
A (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है
B (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
D (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है
Q136. शुद्ध वाचन शिक्षण हेतु अक्षर बोध प्रणाली में शिक्षण का क्रम है –
A वाक्य → वर्णाक्षर → शब्द
B शब्द → वर्णाक्षर → वाक्य
C वर्णाक्षर → शब्द → वाक्य
D वाक्य → शब्द → वर्णाक्षर
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: वर्णाक्षर → शब्द → वाक्य
Q137. अभिकथन (A) – कक्षा में नाटक शिक्षण हेतु अध्यापक द्वारा समन्वित या संयुक्त प्रणाली का उपयोग सर्वाधिक उपयुक्त माना जाता है। कारण (R) – नाटक शिक्षण के उद्देश्यों को प्राप्त करने की दृष्टि से कोई भी प्रणाली अपने आप में संपूर्ण नहीं है। सही विकल्प का चयन कीजिए –
A (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
B (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं और (R), (A) सही व्याख्या है
C (A) सत्य किन्तु (R) असत्य है
D (A) असत्य किन्तु (R) सत्य है
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं और (R), (A) सही व्याख्या है
Q138. हिन्दी भाषा शिक्षण के अंतर्गत, कमजोर विद्यार्थियों की कमजोरी के कारणों का पता लगाने के लिए आप किस प्रकार के परीक्षण का उपयोग करेंगे?
A उपचारात्मक परीक्षण
B मानकीकृत परीक्षण
C योगात्मक परीक्षण
D निदानात्मक परीक्षण
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: निदानात्मक परीक्षण
Q139. बोर्ड परीक्षा किस प्रकार के आकलन का उदाहरण है?
A नैदानिक आकलन
B योगात्मक आकलन
C निर्माणात्मक आकलन
D उपचारात्मक आकलन
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: योगात्मक आकलन
Q140. ‘व्याकरण भाषा का व्यावहारिक विश्लेषण है’ इस कथन को ध्यान में रखते हुए, व्याकरण की शिक्षा देने की सर्वोत्तम विधि है –
A आगमन-निगमन विधि
B समवाय विधि
C सूत्र विधि
D भाषा संसर्ग विधि
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: भाषा संसर्ग विधि
Q141. निम्नलिखित में से किसका उद्देश्य हृदय की रागात्मक वृत्तियों का संशोधन और संस्कार करना है?
A कविता शिक्षण
B कहानी शिक्षण
C नाटक शिक्षण
D निबंध शिक्षण
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: कविता शिक्षण