Q101. निम्नलिखित में से कौन से मॉरिसन के ‘चक्र-चरण’ इकाई उपागम में सम्मिलित हैं? a. प्रस्तुतीकरण; b. मूल्यांकन; c. सस्वर पाठ; d. परिपाक (आत्मसातीकरण); e. तुलना; f. व्यवस्थापन; g. अन्वेषण। सही कूट का चयन कीजिए —
A केवल a, c, d, e एवं f
B केवल b, d, e, f एवं g
C केवल a, b, c, e एवं g
D केवल a, c, d, f एवं g
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल a, c, d, f एवं g
Q102. निम्नलिखित में से कौन सा एक अच्छी पाठयोजना की विशेषताओं से सम्बन्धित है? a. यह अधिगमकर्ता के पूर्व ज्ञान एवं अनुभवों पर आधारित होना चाहिए। b. यह स्थायी एवं अनम्य होना चाहिए। c. पाठ योजना में सामान्य व विशिष्ट दोनों उद्देश्यों को स्पष्ट किया जाना चाहिए। d. इसमें प्रकरण का विकास प्रकट होना चाहिए। e. इसके द्वारा केवल बाहरी प्रेरणा प्रदान की जानी चाहिए। सही कोड का चयन करें —
A केवल a, b एवं d
B केवल b, c, d एवं e
C केवल a, c एवं d
D केवल a, c, d एवं e
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल a, c एवं d
Q103. एक ऐसी शिक्षण प्रक्रिया अथवा तकनीक जिसमें सीखने योग्य विषयवस्तु को छोटे-छोटे पदों के रूप में इस प्रकार प्रस्तुत किया जाता है कि शिक्षार्थी स्वगति एवं प्रयास से सक्रिय रहकर अधिगम करता है, कहलाती है —
A अभिक्रमित अधिगम
B अनुभवात्मक अधिगम
C संरचनात्मक अधिगम
D स्व-अध्ययन प्रविधि
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अभिक्रमित अधिगम
Q104. श्रव्य-दृश्य सामग्री सबसे अधिक उपयोगी होती है —
A अमूर्त गणितीय अवधारणाओं के स्पष्टीकरण के लिए
B पाठ्यक्रम को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए
C कक्षाकक्ष में केवल मनोरंजन करना
D केवल संज्ञानात्मक अधिगम को सुविधाजनक करना
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अमूर्त गणितीय अवधारणाओं के स्पष्टीकरण के लिए
Q105. निम्नलिखित में से कौन से गणित शिक्षक की विशेषताओं से सम्बन्धित हैं? a. जो शिक्षा को जीवन कौशल से जोड़ता हो। b. जो शिक्षक प्रभुत्व कक्षा वातावरण का समर्थन करता हो। c. जो विभिन्न अधिगम शैली को अनुकूलित करता हो। d. जो ज्ञान की विस्तृत प्रणाली विकसित करता हो। e. जो केवल शिक्षण पर ध्यान केन्द्रित करे एवं कक्षा प्रबन्धन की उपेक्षा करता हो। सही कोड का चयन करें —
A केवल b, c, d एवं e
B केवल a, c, d एवं e
C केवल a, b, d एवं e
D केवल a, c एवं d
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल a, c एवं d
Q106. निम्नलिखित में से कौन सा टी.पी.ए.सी.के. (TPACK) का मुख्य घटक नहीं है?
A विषयवस्तु ज्ञान (सी.के.)
B शिक्षणशास्त्रीय ज्ञान (पी.के.)
C सैद्धान्तिक-प्रायोगिक ज्ञान (टी.पी.के.)
D तकनीकी ज्ञान (टी.के.)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: सैद्धान्तिक-प्रायोगिक ज्ञान (टी.पी.के.)
Q107. एक गणित शिक्षक द्वारा इकाई परीक्षण तैयार करते समय निम्नलिखित में से किन बिन्दुओं को ध्यान में रखना चाहिए? a. प्राप्त किये जाने वाले अनुदेशनात्मक उद्देश्य। b. परीक्षण पदों में विविधता। c. विषयवस्तु जो पढ़ायी गई हो। d. परीक्षण पदों का कठिनाई स्तर। सही कूट का चयन कीजिये —
A केवल a, b एवं c
B केवल b, c एवं d
C a, b, c एवं d
D केवल a, b एवं d
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: a, b, c एवं d
Q108. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन से 360 डिग्री मूल्यांकन में सम्मिलित हैं? a. केवल संज्ञानात्मक एवं मनोगत्यात्मक पक्ष में प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति का आकलन। b. स्व-आकलन। c. संज्ञानात्मक, भावात्मक एवं मनोगत्यात्मक पक्ष में प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति एवं विशिष्टता का आकलन। d. साथी समूह आकलन। सही कोड का चयन करें —
A केवल a, b एवं c
B केवल b, c एवं d
C केवल a, b एवं d
D केवल a, c एवं d
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल b, c एवं d
Q109. कथन-I: नैदानिक परीक्षण विद्यार्थियों की अधिगम कठिनाइयों और कमजोरियों के साथ-साथ कठिनाइयों के कारणों के बारे में सूचना प्रदान करता है। कथन-II: नैदानिक परीक्षण मुख्य रूप से उन कौशलों या योग्यताओं को मापने से सम्बन्धित होते हैं जो किसी विशेष विषय को सीखने के लिए आवश्यक होती हैं। सही विकल्प का चयन करें —
A कथन-I एवं कथन-II दोनों सही हैं।
B कथन-I सही है, किन्तु कथन-II गलत है।
C कथन-II सही है, किन्तु कथन-I गलत है।
D कथन-I एवं कथन-II दोनों गलत हैं।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: कथन-I एवं कथन-II दोनों सही हैं।
Q110. निम्न दशमलव व्यंजकों में, यदि 1.3̅8̅ + a.b̅c̅ = 345/99 हो, तो (a + b + c) का मान है, (जहाँ a, b तथा c अऋणात्मक पूर्णांक हैं) —
A 10
B 5
C 4
D 3
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 3
Q111. निम्न चित्र में, DE ∥ BC, AD = 3x − 2, AE = 5x − 4, BD = 7x − 5 और CE = 5x − 3, x का मान है —
A 1
B 2
C 3
D 4
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 1
Q112. ΔABC में, ∠A समकोण है। AD, BC पर लम्ब है तथा M, BC का मध्य बिन्दु है। यदि AB = 5 सेमी तथा AC = 12 सेमी हो, तो AD : AM है —
A 30 : 1
B 60 : 13
C 120 : 169
D 90 : 13
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 120 : 169
Q113. 1 से 101 के मध्य ऐसे पूर्णांकों की कुल संख्या, जबकि प्रत्येक पूर्णांक (n³ − n²) के रूप में हो, जहाँ n एक धनात्मक पूर्णांक है, है —
A 3
B 4
C 5
D 6
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 4
Q114. यदि a, b तथा c एक समकोण त्रिभुज की तीन भुजाओं की लम्बाइयाँ हैं, जहाँ c² = a² + b² है, तो इस त्रिभुज के अन्तःवृत्त का व्यास है —
A (1/2)(a + b + c)
B (1/3)(a + b + c)
C (1/2)(a + b − c)
D (a + b − c)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (a + b − c)
Q115. एक समचतुर्भुज का परिमाप 80 सेमी तथा क्षेत्रफल 384 सेमी² है। इसके विकर्णों की लम्बाइयों का योग है —
A 58 सेमी
B 56 सेमी
C 60 सेमी
D 64 सेमी
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 56 सेमी
Q116. एक वर्ग का क्षेत्रफल 4356 सेमी² है। एक वृत्त की परिधि इस वर्ग के परिमाप के बराबर है। इस वृत्त का व्यास है — (π = 22/7)
A 21 सेमी
B 42 सेमी
C 63 सेमी
D 84 सेमी
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 84 सेमी
Q117. वृत्त, जिसका केन्द्र O है और BC उसका व्यास है, की परिधि पर एक बिन्दु A है। यदि जीवा AB पर केन्द्र O से खींचे गये लम्ब का पाद बिन्दु D है, तो OD की लम्बाई है —
A AC
B (1/2)AC
C (1/3)AC
D (1/4)AC
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (1/2)AC
Q118. दो समान ऊँचाई वाले लम्ब वृत्तीय ठोस शंकु के व्यास क्रमशः r₁ व r₂ हैं। यदि दोनों शंकुओं को पिघलाकर R त्रिज्या वाला एक ठोस गोला बनाया जाता है, तो प्रत्येक शंकु की ऊर्ध्वाधर ऊँचाई है —
A 4R³/(r₁² + r₂²)
B 16R³/(r₁² + r₂²)
C R³/(r₁² + r₂²)
D 2R³/(r₁² + r₂²)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 16R³/(r₁² + r₂²)
Q119. p और q के निश्चित मानों के लिये एक द्विघातीय समीकरण x² + px + q = 0 दो व्यक्तियों A और B द्वारा हल की जाती है। A ने q का मान गलती से त्रुटिपूर्ण लेकर मूल 1 और −3 प्राप्त किये। B ने p का मान गलती से त्रुटिपूर्ण लेकर मूल 8 और −1 प्राप्त किये। समीकरण के सही मूल हैं —
A 4, −2
B −4, 2
C 1, 8
D −1, −3
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: −4, 2
Q120. यदि समीकरण p(q − r)x² + q(r − p)x + r(p − q) = 0 के मूल समान हों तथा p + r = pr हो, तो q का मान है —
A 1
B −1
C 2
D −2
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 2