Q41. निम्नलिखित का मिलान करें और सही विकल्प चुनें :
प्लेसेंटा के प्रकार — उदाहरण
A. एंडोथीलियो-कोरियल — (i) खरगोश
B. हीमो-कोरियल — (ii) चमगादड़
C. हीमो-एंडोथीलियल — (iii) बिल्ली
विकल्प (A, B, C) :
A (i), (ii), (iii)
B (iii), (ii), (i)
C (ii), (i), (iii)
D (ii), (iii), (i)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (iii), (ii), (i)
Q42. प्रोटोजोआ परजीवी Nosema bombycis के द्वारा रेशम के कीटों में कौन सा रोग होता है ?
A फ्लेचेरी
B मस्कार्डिन
C पेब्राइन
D पॉलीहेड्रोसिस
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: पेब्राइन
Q43. ट्रिस (एथेन-1, 2-डायमीन) कोबाल्ट (III) सल्फेट का सूत्र है :
A [Co(en)₃]SO₄
B [Co(en)₃]₃(SO₄)₂
C [Co(en)₃]₂(SO₄)₃
D [Co(H₂NCH₂CH₂NH₂)₃]₂(SO₄)₂
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: [Co(en)₃]₂(SO₄)₃
Q44. अधोलिखित में से वह उपसहसंयोजन इकाई जिसमें d²sp³ संकरण होता है तथा जो प्रतिचुंबकीय प्रकृति की है, है :
A [Mn(CN)₆]³⁻
B [Fe(CN)₆]³⁻
C [Co(C₂O₄)₃]³⁻
D [MnCl₆]³⁻
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: [Co(C₂O₄)₃]³⁻
Q45. निम्नलिखित में से कौन सा यकृत का प्रमुख कार्य नहीं है ?
A अपचयी और उत्सर्जी कार्य
B रक्त के स्कंदन में भूमिका
C रक्त-शुद्धीकरण कार्य
D एंजाइमों का स्राव
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: एंजाइमों का स्राव
Q46. अधोलिखित स्पीशीज के समूहों में से किसकी आकृति त्रिकोणीय पिरामिडीय है ?
A NO₃⁻ तथा CO₃²⁻
B PF₃ तथा SO₃²⁻
C SO₃²⁻ तथा SO₃
D PF₃ तथा CO₃²⁻
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: PF₃ तथा SO₃²⁻
Q47. एक सिलेंडर में गैसों के मिश्रण में 20 ग्राम हाइड्रोजन तथा 20 ग्राम हीलियम है। यदि गैस मिश्रण का कुल दाब 15 bar है, तो हाइड्रोजन का आंशिक दाब है :
A 5 bar
B 7 bar
C 10 bar
D 12 bar
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 10 bar
Q48. अधोलिखित में से किस क्रिस्टल निकाय के इकाई कोशिका प्राचल a = b ≠ c तथा α = β = γ = 90° होते हैं ?
A त्रिसमनताक्ष
B षट्कोणीय
C विषमलंबाक्ष
D द्विसमनलंबाक्ष
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: द्विसमनलंबाक्ष
Q49. आण्विक कक्षक सिद्धांत के अनुसार, N₂⁺ तथा O₂⁺ आण्विक स्पीशीज के अयुग्मित इलेक्ट्रॉन क्रमशः किन आण्विक कक्षकों में उपस्थित हैं ?
A σ(2p); σ(2p)
B σ(2p); π*(2p)
C σ(2p); π(2p)
D π*(2p); σ(2p)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: σ(2p); π*(2p)
Q50. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I (अणु): (i) XeO₃, (ii) XeF₆, (iii) XeOF₄, (iv) XeF₂
सूची-II (जीनॉन की संकरण अवस्था): a. sp³d², b. sp³d, c. sp³d³, d. sp³
कूट (i, ii, iii, iv) :
A a, c, d, b
B d, b, a, c
C d, c, a, b
D b, a, c, d
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: d, c, a, b
Q51. अधोलिखित में से कौन सी स्पीशीज के समूह में 4f-उपकक्षा अर्धपूरित है ?
A Eu²⁺ तथा Dy⁴⁺
B Tb³⁺ तथा Gd³⁺
C Eu²⁺ तथा Tb⁴⁺
D Tb⁴⁺ तथा Dy⁴⁺
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: Eu²⁺ तथा Tb⁴⁺
Q52. आयोडीन थायोसल्फेट आयन को ऑक्सीकरण करती है :
A सल्फेट आयन में
B परसल्फेट आयन में
C टेट्राथायोनेट आयन में
D सल्फाइट आयन में
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: टेट्राथायोनेट आयन में
Q53. अधोलिखित में से फॉस्फोरस का ऑक्सो-अम्ल जिसमें P-H आबंध नहीं है :
A H₃PO₂
B H₃PO₃
C H₄P₂O₅
D H₄P₂O₇
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: H₄P₂O₇
Q54. अभिक्रिया 2A + B → C + D के बलगतिकी अध्ययन से निम्नलिखित परिणाम प्राप्त हुए हैं :
प्रयोग I: [A] = 0.1 mol L⁻¹, [B] = 0.1 mol L⁻¹, प्रारंभिक दर = 6.0 × 10⁻³ mol L⁻¹ min⁻¹
प्रयोग II: [A] = 0.3, [B] = 0.2, प्रारंभिक दर = 7.2 × 10⁻²
प्रयोग III: [A] = 0.3, [B] = 0.4, प्रारंभिक दर = 2.88 × 10⁻¹
प्रयोग IV: [A] = 0.4, [B] = 0.1, प्रारंभिक दर = 2.40 × 10⁻²
अभिक्रिया का वेग नियम होगा :
A rate = k[A]²[B]
B rate = k[A][B]
C rate = k[A]²[B]²
D rate = k[A][B]²
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: rate = k[A][B]²
Q55. 4% यूरिया विलयन, एक कार्बनिक यौगिक A के 12% विलयन के साथ समपरासारी है। A का अणु भार होगा :
A 240
B 180
C 150
D 120
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 180
Q56. ऐलुमिनियम के धातुकर्म में, मिश्रण का गलनांक कम करने के लिए शुद्ध Al₂O₃ के साथ क्या मिलाया जाता है ?
A FeSiO₃
B Na₃AlF₆
C Al(OH)₃
D CaO
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: Na₃AlF₆
Q57. निम्नलिखित में से कौन सा कथन भौतिक अधिशोषण के लिए सही है ?
A उच्च दाब पर अधिशोषक के पृष्ठ पर एकल आण्विक परत के रूप में परिणामित होता है।
B अधिशोषण के लिए उच्च ताप लाभदायक होता है।
C यह प्रकृति में उत्क्रमणीय है।
D अधिशोषण की एन्थैल्पी उच्च होती है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: यह प्रकृति में उत्क्रमणीय है।
Q58. टर्ट-पेन्टाइल-ब्रोमाइड के डिहाइड्रोहैलोजनीकरण में निर्मित मुख्य उत्पाद है :
A 3-मेथिल-3-ब्यूटीन
B 2-मेथिल-1-ब्यूटीन
C 3-मेथिल-2-ब्यूटीन
D 2-मेथिल-2-ब्यूटीन
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 2-मेथिल-2-ब्यूटीन
Q59. डायजोनियम लवण की फीनोल एवं ऐरोमैटिक ऐमीन के साथ युग्मन अभिक्रिया की क्रियाविधि है :
A इलेक्ट्रॉनस्नेही योगात्मक
B इलेक्ट्रॉनस्नेही प्रतिस्थापन
C नाभिकस्नेही योगात्मक
D नाभिकस्नेही प्रतिस्थापन
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: इलेक्ट्रॉनस्नेही प्रतिस्थापन
Q60. Zn, Zn²⁺ (1M) || Fe²⁺ (1M), Fe³⁺ (1M); Pt सेल का E°cell होगा :
दिया गया है : E°Fe³⁺/Fe²⁺ = +0.77 V, E°Zn²⁺/Zn = −0.76 V
A +0.01 V
B −0.01 V
C +1.53 V
D −1.53 V
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: +1.53 V