Correct answer: यह हीमोग्लोबिन के साथ अभिक्रिया करता है
Concept note कार्बन मोनो आक्साइड (CO) एक रंगहीन गंधहीन एवं स्वादहीन गैस है। जब वायु में इस गैस की सांद्रता 35 PPM से अधिक होती हैं तब यह गैस मनुष्य एवं पशुओं के लिए हानिकारक सिद्ध होती है। यह गैस रक्त में उपस्थित हीमोग्लोबिन के साथ आक्सोहिमोग्लोबिन नामक पदार्थ का निर्माण करता है, जिससे मनुष्य के रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगती है और उसकी मृत्यु हो जाती है।
Concept note पिछले एक दशक में गिद्धों की संख्या में आश्चर्यजनक रूप से 97% की कमी आई और वे विलुप्त होने के कगार पर पहुँच गये, इसका मुख्य कारण पशुओं को दर्दनाशक के रूप में डिक्लोफेनाक का दिया जाना है। जब इन पशुओं की मृत्यु हो जाती है तो उसका माँस खाने से गिद्ध मर जाते हैं।
Concept note धूम कोहरा, वायु प्रदूषण का ही एक रूप है। ‘स्मॉग’ का अर्थ धुएँ और कोहरे का मिला-जुला रूप होता है। किसी क्षेत्र में धूम कोहरा वहाँ वृहद मात्रा में कोयले के दहन का परिणाम है। इसके प्रमुख कारण कोयला, वाहन उत्सर्जन, पराली दहन, प्रकाश रासायनिक धुआँ, प्राकृतिक कारण है।
Concept note गैर-जैव निम्नीकरण अपशिष्टों जैसे- प्लास्टिक बोतलों, रबड़-डिब्बे, विनाइल, एल्युमिनियम, लोहा और टिन आदि से छुटकारा पाने के लिए सबसे सही उपाय पुन: चक्रण (Rाम्ब्म्त्ग्हु) है। इस विधि द्वारा प्लास्टिक व धातुओं को गलाकर पुन: प्रयोग में लाया जाता है।
Concept note पानी के पराबैंगनी (UV) उपचार का उद्देश्य जीवाणुओं को निष्क्रिय करना है तथा इसका प्रयोग जल जनित वायरस, बैक्टीरिया, मोल्ड्ज और रोग पैदा करने वाले सूक्ष्म जीवों जैसे कि गियार्डिया और क्रिप्टोस्पोसिडियम से बचाने के लिए किया जाता है। जल शोधन में 254-270 नैनोमीटर तीव्रता वाले (UV) पराबैंगनी किरणों का प्रयोग किया जाता है।
Concept note वर्षा का वह रूप जिसमें वायुमण्डल में उपस्थित (सल्फर डाईऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड एवं कार्बन डाईऑक्साइड इत्यादि) गैसें वर्षा जल के साथ संयुक्त होकर क्रमश: सल्फ्यूरिक अम्ल, नाइट्रिक अम्ल एवं कार्बोनिक अम्ल का निर्माण करती है और अम्लयुक्त यह जल वर्षा के रूप में पृथ्वी पर गिरता है जो अम्लीय वर्षा कहलाती है।
Concept note वायुमण्डल में उत्सर्जित सल्फर डाइ ऑक्साइड गैस वातावरण की नमी को अवशोषित कर सल्फ्यूरिक अम्ल (H SO) 2 4 बनाती है। यही सल्फ्यूरिक अम्ल, वर्षा के साथ धरातल पर गिरता है तो इसे अम्ल वर्षा कहते हैं। इसी वर्षा के कारण ताजमहल का रंग पीला हो रहा है।
Concept note ओजोन कण प्रदूषक नहीं है। सामान्यत: ओजोन परत वायुमण्डल के समताप मण्डल में पायी जाती है जो सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणोें को अवशोषित कर पृथ्वी तक आने से रोकती है।
Concept note अम्ल वर्षा के कारण ताजमहल के संगमरमर का संक्षारण होता है। इस परिघटना को ‘संगमरमर कैंसर’ भी कहा जाता है। अम्ल वर्षा में दो प्रकार के प्रदूषण आते हैं। सल्फर डाई ऑक्साइड (SO) एवं नाइट्रोजन के ऑक्साइड (र्ध्ेर्)। चूंकि 2 सल्फर डाइऑक्साइड संगमरमर के संक्षारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अत: विकल्प (a) सही उत्तर होगा।
Concept note कार्बन मोनो ऑक्साइड श्वास के माध्यम से शरीर में पहुँचकर रक्त में उपस्थित हीमोग्लोबिन की ऑक्सीजन वहन क्षमता को कम कर देती है, जिसके कारण मृत्यु तक हो सकती है। ध्यातव्य है कि कार्बन मोनो-ऑक्साइड की मनुष्य के रक्त में उपस्थित हीमोग्लोबिन से क्रिया करने की क्षमता ऑक्सीजन की अपेक्षा लगभग 10 गुना अधिक होती है।
Concept note जैव उपचारीकरण कचरा प्रबन्धन की एक प्रणाली है, जिसमें प्रदूषण को निष्प्रभावी करने के लिये सूक्ष्म जीवों का प्रयोग किया जाता है। इस प्रबन्धन प्रणाली में सूक्ष्म जीवों का प्रयोग किया जाता है। इस प्रबन्धन प्रणाली में सूक्ष्म जीव कचरा में उपस्थित विषैले पदार्थो से विष को कम करते है, या बिल्कुल खत्म कर देते है।
Concept note जलकुंभी गर्म देशों में पाया जाने वाला एक जलीय खरपतवार है। जो जलीय पौधों की फैमली पोंटेडरिएसी का सदस्य है। यह पौधा यूरोप को छोड़कर सारी दुनिया में पाया जाता है। जलकुंभी औद्योगिक बहि:स्त्राव से होने वाले जल प्रदूषण को नियन्त्रित करती है। पार्थेनियम को गाजर घास या चटक चांदनी के नाम से भी जाना जाता है। यह एकवर्षीय शाकीय पौधा है। यह जीव जन्तुओं के लिए अत्यन्त विनाशकारी खरपतवार है।
Concept note प्रतिवर्ती परासरण (Rान्ीो देस्देग्े) जल शुद्ध करने की एक तकनीक है। इसमें अर्द्ध पारगम्य झिल्ली का प्रयोग कर जल में विलेय आयन एवं अन्य ठोस कड़ों को जल से अलग कर लिया जाता है। प्रतिवर्ती परासरण जल में विलेय अशुद्धियों के साथ-साथ जीवाणुओं को भी दूर करता है। प्रतिवर्ती परासरण में प्रयुक्त अर्द्ध पारगम्य झिल्ली अपने से होकर जल में विलेय आयनों अथवा कणों को जाने से रोक देता है जिससे उनका निस्तारण हो सके। इस प्रक्रिया से जल में व्याप्त अशुद्धियों को दूर किया जाता है।
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.