Concept note सुन्दरवन टाइगर रिजर्व भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में गंगा नदी के सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र में स्थित है। यह क्षेत्र मैन्ग्रोव के घने जंगलों से घिरा हुआ है तथा रॉयल बंगाल टाइगर का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है।
Correct answer: नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान
Concept note नन्दादेवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखण्ड राज्य में स्थित है। यहाँ एशियाई काले भालू और हिम तेंदुएँ पाये जाते हैं। नन्दा देवी जैव आरक्षित क्षेत्र को यूनेस्को द्वारा वर्ष 1988 में विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया तथा वर्ष 2005 में इस सूची के तहत इसे फूलों की घाटी तक विस्तारित किया गया।
Concept note इंदिरा गांधी वन्य जीव अभ्यारण्य और राष्ट्रीय उद्यान (अन्नामलाई टाइगर रिजर्व) तमिलनाडु राज्य के कोयंबटूर जिले में अन्नामलाई पहाड़ियों में स्थित है। 108 वर्ग किमी. में फैला यह राष्ट्रीय उद्यान 958वर्ग किमी. के इंदिरा गांधी वन्य जीव अभ्यारण्य का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। जिसे अन्नामलाई वन्य जीव अभ्यारण्य कहा जाता है।
Concept note पन्ना राष्ट्रीय उद्यान भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान है। पन्ना राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1981 ई. में मध्य प्रदेश के छतरपुर एवं पन्ना जिले में हुई।
Concept note इन्द्रावती टाइगर रिजर्व उद्यान भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में इन्द्रावती नदी के किनारे स्थित है। यह दुर्लभ जंगली भैसों के लिए संरक्षित उद्यान है।
Concept note दांडेली अभ्यारण्य कर्नाटक में स्थित है। यह कुल 834.16 वर्ग किमी. क्षेत्रफल में फैला है। यह अभ्यारण्य काले तेन्दुए जैसे कई अनोखे और दुर्लभ प्रजातियों का निवास स्थान है। यहाँ पर पक्षियों की लगभग 200 प्रजातियाँ पायी जाती हैं।
Concept note जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान- यह भारत का प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान है। इसकी स्थापना 1936 में हुई थी। यह राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में स्थित है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान- यह मध्य असम में 430 वर्ग किलो मीटर के क्षेत्रफल में फैला है। इस उद्यान में एक सींग वाले गैण्डे (राइनोसेरोस, यूनीकोर्निस) का निवास है। बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान- बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित हैं। यह प्रोजेक्ट टाइगर के तहत सन् 1974 में एक टाइगर रिजर्व के रूप में स्थापित किया गया था। नोट–प्रश्न के अनुसार विकल्प (c) सतारा राष्ट्रीय उद्यान नही है।
Concept note मध्य प्रदेश वन्य जीव के मामले में बहुत ही समृद्ध राज्य है। मध्य प्रदेश में सर्वाधिक 12 राष्ट्रीय पार्कों की संख्या है तथा अडंमान निकोबार में राष्ट्रीय पार्कों की संख्या 9 है। मध्य प्रदेश में वन्य जीवों में सर्वाधिक चीता के लिये अभ्यारण्य बनाये गये हैं। मध्य प्रदेश में विश्व के कुल बाघों के 10 प्रतिशत बाघ पाये जाते हैं। मध्य प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान – – बांधवगढ़ बाघ अभ्यारण्य (1968) – कान्हा बाघ अभ्यारण्य (1955) – पेंच बाघ अभ्यारण्य (1975) – पन्ना बाघ अभ्यारण्य (1981) – सतपुड़ा बाघ अभ्यारण्य (1981) – माधव राष्ट्रीय उद्यान (1958) – जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान (1983) – वन विहार राष्ट्रीय उद्यान (1979) – संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (1981) – डायनासौर जीवाश्म उद्यान (2010) – ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान (2004)
Concept note दुधवा टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश के खीरी जनपद में स्थित है। यह संरक्षित क्षेत्र भारत और नेपाल की सीमाओं से लगे विशाल वन क्षेत्र में फैला है। यह राष्ट्रीय उद्यान बाघों एवं बारहिंसगा के लिये विश्व प्रसिद्ध है। 1 फरवरी, 1977 ई. को दुधवा के जंगलों को राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया।
Concept note कवल टाइगर रिजर्व भारत के तेलगांना राज्य में स्थित है। भारत सरकार ने इसे वर्ष 2012 में बाघ अभ्यारण्य के रूप में घोषित किया। यह टाइगर रिजर्व तेलंगाना राज्य के उत्तरी क्षेत्र का सबसे पुराना टाइगर रिजर्व है। इस अभ्यारण्य में सागौन वनों की अधिकता है।
Concept note रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के दक्षिण जिले सवाई माधोपुर में स्थित है। सन् 1973 में प्रोजक्ट टाइगर के अंतर्गत ‘रणथंभौर बाघ संरक्षित क्षेत्र’ घोषित किया गया। बाद में सन् 1980 में इसके 392 वर्ग कि.मी. क्षेत्र को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया।
Concept note काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारतीय गैण्डा या एक सींग वाला गैण्डा का प्राकृतिक वास है। वर्तमान समय में यह जीव अपने आवासीय क्षेत्र के घट जाने से संकटग्रस्त हो गया है। यह पूर्वोत्तर भारत के असम और नेपाल की तराई के कुछ संरक्षित क्षेत्रों में पाया जाता है जहाँ इसकी संख्या हिमालय की तलहटी में नदियों वाले वन्यक्षेत्रों तक सीमित है। इतिहास में भारतीय गैण्डा सिन्धु, गंगा तथा ब्रह्मपुत्र नदियों के मैदानी क्षेत्रों में, पकिस्तान से लेकर भारतीय-बर्मा सरहद तक पाये जाते थे। अंधाधुंध शिकार के कारण 21वीं सदी की शुरुआत में यह विलुप्तता की कगार पर खड़ा है।
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.