Concept note नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व दक्षिण भारत में पश्चिमी घाट और नीलगिरि पर्वत शृंखला में स्थित है। नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व भारत में वर्ष 1986 ई. में स्थापित पहला बायोस्फीयर रिजर्व था। नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व तमिलनाडु, कर्नाटक एवं केरल राज्य में लगभग 5520 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है। वर्ष 2012 में नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।
Concept note बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। इसे प्रोजेक्ट टाइगर परियोजना के तहत सन् 1974 में एक टाइगर रिजर्व के रूप में स्थापित किया गया था।
Concept note दाचीगाम एक राष्ट्रीय उद्यान है, न कि जैवमंडल संरक्षित क्षेत्र (ँग्देज्प्ीा Rोीन)। यह राष्ट्रीय उद्यान जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर से 22 किमी. की दूरी पर स्थित है। हंगुल या ‘कश्मीरी स्टैग’ इस उद्यान की दुर्लभ प्रजाति है। अचानकमार (छत्तीसगढ़), अगस्त्यमलाई (तमिलनाडु) तथा नोकरेक (मेघालय) में स्थित जैवमंडल संरक्षित क्षेत्र हैं।
Concept note हेमिस राष्ट्रीय उद्यान (हेमिस नेशनल पार्क) ‘लद्दाख’ केन्द्रशासित प्रदेश के पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में स्थित है। यह उद्यान हिम तेंदुए के निवास स्थान के लिए प्रसिद्ध है यह भारत में हिमालय के उत्तर में स्थित एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है। वर्ष 1981 ई. में इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना की गई तथा इस उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 4400 वर्ग किमी. है, जो कि दक्षिण एशिया में सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। प्रमुख राज्य राष्ट्रीय उद्यान विशिष्ट वन्य जीव अरुणाचल प्रदेश पखुई राष्ट्रीय उद्यान/ हाथी, हिरण, अजगर वन्य जीव अभ्यारण्य आदि जम्मू-कश्मीर दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान/ जंगली याक, तिब्बती किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान गधा आदि असम काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान ‘एक सींग वाला गैंडा’, जंगली सुअर, भैंसा।
Concept note राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण्य को राष्ट्रीय चंबल घड़ी याल वन्यजीव अभ्यारण्य (National Chambal Gharial Wildlife Sanctuary) भी कहा जाता है। यह उत्तर भारत में ‘गम्भीर रूप से लुप्तप्राय’ घड़ी याल रेड क्राउन्ड रूफ कछुए और लुप्तप्राय गंगा डाल्फिन (राष्ट्रीय जलीय पशु) के संरक्षण के लिए है। यह 5400 वर्ग किमी. में फैला है। यह राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश द्वारा संरक्षित क्षेत्र है। इस अभ्यारण्य की स्थापना वर्ष 1978 में चंबल नदी की 425 किमी. की लम्बाई के साथ की गई थी। इस अभ्यारण्य परियोजना का प्रबंधन उत्तर प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव विंग द्वारा किया जाता है और इसका मुख्यालय आगरा में है। चिन्नार वन्यजीव अभ्यारण्य- यह केरल में इंडियन स्टार कछुओं का मुख्य आवास स्थल है। यह केरल के संरक्षित भागों में स्थित 12 वन्यजीव अभ्यारण्यों में से एक है।
Concept note गुइंडी नेशनल पार्क भारत को तमिलनाडु राज्य के चेन्नई जिले में स्थित है। इस पार्क की स्थापना 1978 में हुई थी। इसका कुल क्षेत्रफल 2.82 किलोमीटर है।
Concept note शेर के मुँह जैसे बन्दर मैकाक को बियर्ड लंगूर भी कहा जाता है। यह दक्षिण भारत के पश्चिमी घाट में पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम मैकाक सिलेनस है। इन बंदरों की गर्भावस्था अवधि करीब छ: माह की होती है।
Concept note विक्रमशिला गंगात्मक डॉल्फिन अभ्यारण्य भारत के बिहार राज्य के भागलपुर जिले में स्थित है। यह अभ्यारण्य सुल्तानगंज से कहलगांव तक गंगा नदी का 50 किमी. के फैलाव में स्थित है। इसे 1991 में लुप्तप्राय गंगा की डॉल्फिन के लिए एक संरक्षित क्षेत्र के रूप में नामित किया गया था।
Concept note ‘डुगोंग’ मन्नार की खाड़ी जैवमंडल संरक्षण क्षेत्र का प्रमुख जीव है। मन्नार की खाड़ी संरक्षित क्षेत्र तमिलनाडु में स्थित है इसे वर्ष 1980 ई. में जैवमंडल संरक्षण की श्रेणी में शामिल किया गया था। भारत का प्रथम समुद्री राष्ट्रीय उद्यान कच्छ की खाड़ी में है तथा गुजरात में स्थित है।
Concept note कतर्नियाघाट वन्यजीव अभ्यारण्य उत्तर प्रदेश में स्थित है। यह दुधवा बाघ अभ्यारण्य का एक हिस्सा है। यह उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के तराई क्षेत्र में 400 वर्ग किमी. क्षेत्र शामिल है।
Concept note भद्रा, नागरहोल एवं दान्देली-अंशी कर्नाटक में स्थित बाघ रिजर्व है जबकि पेंच टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश में स्थित है। वर्ष 2020 में जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में बाघों की वर्तमान संख्या 2,967 है।
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.