Concept note सर्वाधिक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता भारतीय अभिनेत्री कंगना रणावत हैं इन्हें अब तक (2020) कुल 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। ये राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार इन्हें 2010 में ‘फैशन’ फिल्म में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए, वर्ष 2015 में फिल्म ‘क्वीन’, वर्ष 2016 में फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ तथा वर्ष 2020 में फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी व पंगा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में प्राप्त हुए है।
Concept note फिल्म फेयर पुरस्कार भारतीय सिनेमा में दिया जाता है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1959 में हुई। अभी तक सर्वाधिक फिल्म फेयर पुरस्कार दिलीप कुमार ने जीता है। इसके बाद क्रमश: शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन, राजेश खन्ना आते हैं। अत: उपरोक्त प्रश्न में दिलीप कुमार न होने के कारण उत्तर (a) शाहरूख खान होगा।
Concept note फिल्म सुल्तान के जग घूमेया गीत को राहत फतेह अली खान ने गया है। राहत फतेह अली खान एक पाकिस्तानी संगीतकार और सूफी गायक नुसरत फतह अली खान के भतीजे है
Concept note राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार क्षेत्र में फीचर तथा गैर फीचर दोनों तरह की फिल्मों के लिए प्रदान किया जाता है। विद्या बालन को फिल्म ‘डर्टी पिक्चर’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री’, ‘रविना टंडन’ को फिल्म दमन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री’ तथा स्मिता पाटिल को फिल्म ‘भूमिका व चक्र’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से समानित किया गया है। ज्ञातव्य है कि माधुरी दीक्षित को यह पुरस्कार नहीं मिला है।
Concept note ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म के निर्देशक कबीर खान व निर्माता सलमान खान और रॉकलिन वेंकटेश है। इस फिल्म को 2016 आईफा समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर व नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य पात्रों के रूप में हैं।
Concept note क्रोमाइट एक खनिज है। लोहा एवम् क्रोमियम के सम्मिश्रण से बनने वाले खनिज क्रोमाइट में 68% क्रोमिक ऑक्साइड तथा 32% लौह ऑक्साइड होता है। क्रोमाइट के कुल भण्डार में से लगभग 86% भंडार ऐसा है, जिन्हे निकाला जा सकता है। इस खनिज का उपयोग धातु शोधन, तापरोधी कार्यो तथा रासायनिक उद्योगो में किया जाता है। देश में सर्वाधिक क्रोमाइट का उत्पादन ‘‘उड़ीसा’’ में होता है। जहाँ भारत का 90% क्रोमाइट उत्पादित किया जाता है।
Concept note 23 जुलाई, 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मणिपुर में जलापूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी। मणिपुर में जलापूर्ति परियोजना जो वाह्य स्रोतो से वित्त पोषित है, कुछ इस प्रकार तैयार की गई थी जिससे कि ग्रेटर इंफाल योजना क्षेत्र 25 कस्बो और 1731 ग्रामीण बस्तियों के शेष बचे परिवारों को ताजा जल के घरेलू नल कनेक्शन (एफ. एच. टी. सी.) उपलब्ध कराया जा सके। इस परियोजनांतर्गत मणिपुर के 16 जिलो के 2,80,756 परिवारों को कवर किया जायेगा।
Concept note सबसे लंबे समय तक बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद पर बने रहने वाले व्यक्ति का नाम ‘शेख हसीना’ है। शेख हसीना बांग्लादेश की वर्तमान (2019) प्रधानमंत्री हैं। ये बांग्लादेश सरकार के प्रथम राष्ट्रपति एवं संस्थापक नेता बंगबन्धु शेख मुजीबुर्रहमान की पुत्री हैं।
Concept note मार्च 2020 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को भारतीय महिला लक्ष्य-प्राप्तिकर्ता आरिफा जान, स्नेहा मोहनदास और विजया पवार को उनकी उपलब्धियों को साझा करने के लिए उन्हें सौप दिया था। गौरतलब है कि विकल्प (b) ‘वजिरा चित्रसेना’ उनमें से एक नहीं है।
Concept note वर्ष 2019, भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के जनक प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. विक्रम अम्बालाल साराभाई का जन्म शताब्दी वर्ष है। इनका जन्म 12 अगस्त, 1919 को अहमदाबाद में हुआ था। इनका मुख्य योगदान अंतरिक्ष तथा परमाणु विज्ञान के क्षेत्र में है।
Concept note इलेक्ट्रॉनिक संचार में फिशिंग या इलेक्ट्रॉनिक जालसाजी, एक ऐसा कार्य है जिसमें किसी विश्वसनीय इकाई का मुखौटा धारण कर उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड का विवरण (और कभी–कभी, परोक्ष रूप से पैसा) जैसी विभिन्न जानकारियाँ हासिल कर ली जाती है। जिनमें नाम, ई–मेल, यूजर ID पासवर्ड, मोबाइल नंबर, पता, बैंक खाता संख्या, ATM/डेबिट या क्रेडिट कार्ड नम्बर और इनका पिन नंबर तथा जन्मतिथि आदि शामिल है।
Concept note अन्तर्राष्ट्रीय चीनी नववर्ष 16 फरवरी 2018 से प्रारंभ हुआ था। यह वर्ष चीन में ‘ईयर ऑफ द डॉग’ के नाम जाना जायेगा जबकि वर्ष 2019 को ‘ईयर ऑफ द पिग’ कहा जायेगा। क्योंकि चीनी कैलेंडर में राशि चक्र का प्रत्येक वर्ष अलग-अलग जानवर के नाम पर होता है।
Concept note अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र प्राधिकरण (IFSCA) की स्थापना अप्रैल 2020 में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र प्राधिकरण- प्रमुख्य संस्थान विधेयक, 2019 के तहत की गई थी। इसका मुख्यालय गाँधीनगर (गुजरात) की ‘गिफ्ट सिटी’ में स्थित है। यह भारत में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवाओं, वित्तीय संस्थानों के विकास तथा विनियमन के लिये एक एकीकृत प्राधिकरण है।
Concept note असम विधान सभा ने जनसंख्या नियंत्रण नीति अपनाई है। यह नीति 1 जनवरी 2021 से लागू हो गयी है। इस नीति के तहत दो से अधिक बच्चे वाले लोगों को लिए सरकारी नौकरी की सीमा से बाहर रखा गया है।
Concept note पेटीएम:- ई-कॉमर्स की एक निजी कम्पनी है। इसके संस्थापक विजय शेखर शर्मा हैं। प्रीपेड रीचार्ज से व्यापार शुरू करने वाली यह कम्पनी, अमेजॉन, फ्ल्पिकार्ट जैसी कम्पनियों की बराबरी पर है। इस ई-कॉमर्स कम्पनी की शुरूआत 2010 में हुई थी।
Concept note जहाँगीर रतन जी दादा भाई टाटा भारत के वायुयान उद्योग के अग्रणी थे। 10 फरवरी 1929 को टाटा ने भारत में जारी किया गया पहला पायलट लाइसेंस प्राप्त किया था। इन्होंने भारत की पहली वाणिज्यिक एयर लाइन टाटा एयर लाइन की स्थापना की थी जो 1946 में राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया बन गयी।
Concept note 29 दिसंबर, 2020 को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लेह मे मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। 3500 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह मौसम विज्ञान केंद्र में सबसे ऊँचाई पर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र है।
Concept note NDMA का पूर्ण नाम ‘नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी है। इसकी स्थापना 23 दिसम्बर 2005 को हुई थी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री इसके पदेन अध्यक्ष होते है।
Concept note ग्वालियर और ओरछा दिसंबर 2020 में, यूनेस्को के अर्बन लैंडस्केप सिटी प्रोग्राम के तहत मध्य प्रदेश के शहरों में से यूनेस्को की विश्व धरोहर शहरों की सूची में शामिल किए गए थे।
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.