Concept note भारत में वर्ष 2020 के पहले दिन जन्में बच्चों की संख्या सर्वाधिक थी। वर्ष 2020 के पहले दिन अर्थात 1 जनवरी को भारत में 67,385 बच्चों ने जन्म लिया। चीन में 46,299 बच्चों, पाकिस्तान में 16,787 बच्चों तथा अमेरिका में 10,452 बच्चों ने वर्ष के प्रथम दिन जन्म लिया।
Concept note मैगीनूडल्स में मोनोसोडियम ग्लूटामेंट एवं लेड (सीसा) जैसे हानिकारक रासायनिक पदार्थों की उच्च मात्रा की शिकायत उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में खाद्य सुरक्षा नियामक के अधिकारियों ने मई 2016 में किया परिणामत: केन्द्रीय सरकार द्वारा कोलकाता लैबोरेटरी में जाँच के बाद 5 जून 2016 से पूरे देश में मैगी के बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया था।
Concept note अगस्त 2019 में, महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा गाम्बिया में महात्मा गाँधी पर प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया गया। ध्यातव्य है कि 28 जुलाई से 3 अगस्त 2019 के मध्य भारतीय राष्ट्रपति गाम्बिया, बेनिन तथा गुएना की राजकीय यात्रा पर गए थे।
Concept note 18 जनवरी 2020 को भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने श्रीलंका दौरे पर श्रीलंका के साथ हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और खुफिया जानकारी साझा करने पर राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के साथ सहमति जताई।
Concept note दिसम्बर 2019 में भारतीय फार्माकोपिया (भारतीय औषधि कोष) को मान्यता देने वाला पहला देश अफगानिस्तान था। यह वाणिज्य विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रयासों से हुआ। औषधीय उत्पादों की गुणवत्ता क्षमता तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आई.पी. के रूप में भारतीय फार्माकोपिया आयोग द्वारा औषधियों के कानूनी और वैज्ञानिक मानक प्रदान किए गए है।
Concept note दिसम्बर 2019 में विप्रो कम्पनी ने भारत के 20 से अधिक इंजीनियरिंग कॉलेजों के 10000 छात्रों के लिए फ्यूचर स्किल्स प्लेटफार्म की शुरुआत के लिए नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कम्पनीज (NASSCOM) के साथ साझेदारी की है।
Concept note जनवरी, 2020 में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने चीन से ‘करेंसी मैनिपुलेटर’ का लेवल हटा दिया। अमेरिका ने चीन पर आरोप लगाया था कि वो अपने आयात-निर्यात के चलते करेंसी से छेड़छाड़ करता है। ‘करेंसी मैनिपुलेटर’ यानी मुद्रा में हेर-फेर तब होता है, जब कोई देश कृत्रिम रूप से अपनी मुद्रा के मूल्य को दूसरो पर अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए कम कर देता है।
Concept note ‘यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन)’ देश की जलवायु आपातकाल की घोषणा करने वाला विश्व का पहला देश है। ब्रिटेन की संसद ने 1 मई, 2019 को जलवायु आपातकाल घोषित करने हेतु प्रस्ताव पारित किया था। आयरलैंड जलवायु आपातकाल की घोषणा करने वाला विश्व का दूसरा देश है।
Concept note संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2019 को स्वदेशी भाषाओं के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के तौर पर मनाने कि घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2021 को सतत विकास के लिए रचनात्मक अर्थव्यवस्था का घोषित किया है तथा वर्ष 2022 को आर्टिसानल मत्स्य व एकवाकल्चर का अन्तराष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है।
Concept note नेचर ब्रिटेन की एक प्रमुख वैज्ञानिक पत्रिका है, जो पहली बार 4 नवम्बर 1869 को प्रकाशित की गयी थी। दुनिया की अंतर्विषय वैज्ञानिक पत्रिकाओं में इस पत्रिका का उल्लेख सबसे उच्च स्थान पर किया जाता है। इस पत्रिका ने 4 नवम्बर 2019 को 150 वर्ष पूरे किये।
Concept note हाँग काँग लगभग 150 साल तक ब्रिटिश उपनिवेश रहा। वर्ष 1997 में हांगकांग चीन का ‘विशेष प्रशासनिक क्षेत्र’ बन गया। अगस्त, 2019 में प्रत्यर्पण बिल की वजह से चीन के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है, जिसके कारण ‘हांगकांग’ हवाई अड्डा को काफी दिनों के लिए बंद करना पड़ा।
Concept note नोबेल पुरस्कार से सम्मानित औंग सान सू की म्यांमार की सामाजिक कार्यकर्ता है। म्यांमार में नवंबर 2015 में हुए संसदीय चुनाव में उनकी पार्टी भारी बहुमत से विजयी रही। परन्तु विदेशी नागरिक से विवाह करने के कारण वह म्यांमार की राष्ट्रपति नहीं बन सकी क्योंकि म्यांमार के संविधान में इस प्रकार का प्राविधान है। अत: इन्होंने ह्तीन क्याव को राष्ट्रपति बनाया। तथा स्वयं अप्रैल 2016 से विदेश मंत्री के पद पर आसीन हुई।
Concept note इंस्तांबुल (तुर्की) में सरकार के विरुद्ध तख्तापलट की विफल कोशिश के बाद राष्ट्रपति रेकप तैयप एर्डोगान ने तीन माह की इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी।
Concept note स्कोडा ऑटो के रूप में विख्यात चेक गणराज्य में अवस्थित आटोमोबाइल निर्माता है। 1991 में स्कोडा वोक्सवैगन समूह का सहायक बन गया। 1859 में स्कोडा वर्क्स की स्थापना आयुध निर्माता के रूप में हुई थी। इन्होने मोटर निर्माण कार्य की शुरूआत 1890 दशक में की थी।
Concept note रोड्रिगों डिगांग डयूट्रेट एक फिलिपिन्स के राजनेता तथा विधिवेत्ता है। ये फिलिपिन्स के 16 वें राष्ट्रपति है। तथा दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन के 2017 के अध्यक्ष के पद पर भी विराजमान होगें।
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.