Concept note सर्वप्रथम पृथ्वी की परिधि का मापन 200 ई.पू. यूनान में इरैटोस्थनीज ने किया था। इरेटोस्थनीज यूनान का प्राचीन दार्शनिक, गणितज्ञ और खगोलविद् था। उसे भूगोल का जनक भी कहा जाता है।
Concept note प्रारम्भ में पृथ्वी को सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड का केन्द्र माना जाता था; जिसकी परिक्रमा सभी आकाशीय पिण्ड करते थे। इसे भू- केन्द्रीय सिद्धान्त कहा गया, जिसे टॉलमी ने 140ई. में प्रतिपादित किया। परन्तु पोलैण्ड निवासी खगोलज्ञ निकोलस कॉपरनिकस (1473-1543 ई.) ने सूर्य केन्द्रित सिद्धान्त दिया, जिसके अनुसार सूर्य ब्रह्माण्ड का केन्द्र है और सभी आकाशीय पिण्ड इसके चक्कर लगाते हैं। इस प्रकार सूर्य ब्रह्माण्ड का केन्द्र बन गया।
Concept note पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है जिसे पृथ्वी का घूर्णन या परिभ्रमण कहते हैं। अत: इसके कारण दिन व रात होते हैं। इस गति को ‘दैनिक गति’ भी कहते हैं। एक घूर्णन पूरा करने में पृथ्वी को लगभग 24 घंटे लगते हैं। गोलाकार होने के कारण पृथ्वी 24 घंटे में 360° घूम जाती है, अत: 1 घंटे में 15° घूमेगी।
Concept note आकार के संदर्भ में ग्रहों का क्रम- बृहस्पति (सबसे बड़ा), शनि, अरुण, वरुण, पृथ्वी, शुक्र, मंगल तथा बुध। अत: आकार के संदर्भ में मंगल का हमारे सौर मंडल में सातवाँ स्थान है।
Concept note मंगल परंपरागत ग्रह है, जबकि प्लूटो, चेरॉन, सेरेस, मेकमेक, एरिस इत्यादि बौने ग्र्रह हैं। मंगल के अलावा, बुध, शुक्र, पृथ्वी, बृहस्पति, शनि, अरुण एवं वरुण परम्परागत ग्रह हैं। बामन या बौना ग्रह अपनी कक्षा में सूर्य की परिक्रमा करते हैं इनके पास अपने गुरुत्वाकर्षण को बनाये रखने के लिए इतना द्रव्यमान होता है कि हाइड्रो स्टैटिक इक्विलिब्रियम (लगभग गोल) आकार प्राप्त कर लेते हैं तथा इनकी कक्षा पड़ोसी खगोलीय पिण्ड की कक्षा से मुक्त नहीं होती है एवं ये उपग्रह नहीं होते हैं।
Concept note मंगल ग्रह सूर्य से दूरी के अनुसार चौथा, सौरमण्डल का दूसरा छोटा ग्रह एवं पृथ्वी का दूसरा पड़ोसी ग्रह है। मंगल ग्रह की मिट्टी में लौह ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण इसका रंग लाल होता है। फोबोस व डीमोस मंगल के दो उपग्रह हैं। मंगल पर जीवन की संभावना का पता लगाने के लिए भारत में मंगलयान नामक उपग्रह प्रेक्षपित किया गया है।
Concept note ऐसा ग्रह जिसकी संरचना गैस से हुई है उसे गैसीय ग्रह कहते है। • इस ग्रह में कोई ठोस सतह नहीं होती जैसा कि पृथ्वी पर है। • गैसीय ग्रह- बृहस्पति, शनि, यूरेनस, और नेप्च्यून। • मंगल ग्रह गैसीय ग्रह नहीं है। (न्ग्) बृहस्पति (व्ल्ज्ग्ूी)
Concept note बृहस्पति सौरमण्डल का सबसे बड़ा ग्रह है। जो सूर्य की परिक्रमा 11.9 वर्ष में पूरा करता है। सौरमण्डल में इसके सबसे अधिक 79 उपग्रह है जिनमें सबसे बड़ा उपग्रह गैनिमीड है। इसके वायुमण्डल में हाइड्रोजन, हीलियम, मीथेन और अमोनिया जैसी गैसें पायी जाती हैं। नोट- प्रश्नकाल में बृहस्पति के सर्वाधिक उपग्रह थे। किन्तु वर्तमान में शनि के सर्वाधिक उपग्रह 82 हैं।
Concept note नासा ने शनि के सबसे बड़े चन्द्रमा, टाइटन पर जीवन की खोज के लिये 2026 में एक मानवरहित परमाणु संचलित ड्रोन, ‘ड्रैगन फ्लाई’ लाँच करने की योजना बना रहा है।
Concept note हमारे सौर मण्डल में बुध और शुक्र को छोड़कर सभी ग्रहो के उपग्रह हैं। पहले वैज्ञानिकों का ऐसा मानना था कि सबसे ज्यादा उपग्रह बृहस्पति के हैं फिर बाद में आई.ए. यू. (IAU) ने इस बात की हाल ही में पुष्टि की है कि सबसे ज्यादा उपग्रह शनि ग्र ह के है– शनि (82), बृहस्पति (79), यूरेनस (27), नेपच्यून (14), मंगल (2), पृथ्वी (1)।
Concept note शनि का सबसे बड़ा उपग्रह ‘टाइटन’ है, जो सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा उपग्रह है। यह आकार में बुध से बड़ा है। यह एकमात्र ऐसा उपग्रह है, जिसका पृथ्वी जैसा स्वयं का सघन वायुमंडल है। बृहस्पति का उपग्रह ‘गैनिमीड’ सौर मंडल के सभी उपग्रहों में सबसे बड़ा है। इसका रंग ‘पीला’ है।
Concept note इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट (IAU) के अनुसार बौने ग्रह वह हैं जो- (1) सूर्य की परिक्रमा अमनी कक्षाओं में करते हैं। (2) इनमें इतना गुरुत्वाकर्षण है कि वे अपने भार को खींचकर गोल आकार ले सकें। (3) अपने कक्षा से दूसरे छोटे पिंडों को हटा कर रखने की क्षमता रखते हैं। अब तक अधिकाधिक रूप से हमारे सौर प्रणाली में पांच बौने ग्रह है। सबसे प्रसिद्ध बौना ग्रह प्लूटो है, वर्ष 2006 में इसे ग्रह की श्रेणी से हटाते हुए बौना ग्रह घोषित किया गया था। अन्य चार बौने ग्रह एरिस, मेकमेक, हौमिया तथा सेरेस है। अत: दिये गए विकल्पों में क्यूपिड, हमारे सौरमंडल का बौना ग्रह नहीं है। यह अरूण ग्रह का उपग्रह है।
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.