Concept note किसी पदार्थ द्वारा किसी विद्युत चुम्बकीय विकिरण से ऊर्जा अवशोषित करने के बाद इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित करने की प्रक्रिया को प्रकाश वैद्युत प्रभाव कहते हैं। सन् 1887 में एच.आर. हर्ट्ज ने फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव की खोज की। फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव की व्याख्या में विशेष योगदान देने के लिए अल्बर्ट आइन्सटीन को सन् 1921 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त आइन्सटीन ने सापेक्षिकता के सिद्धांत का भी प्रतिपादन किया।
Concept note पेंडुलम घड़ी का आविष्कार सन् 1656 ई. में क्रिश्चियन हाइगेंस ने किया था। लोलक घड़ी वस्तुत: एक अनुनादी युक्ति है, जो अपनी लम्बाई के अनुसार, एक निश्चित दर से दोलन करती है, किन्तु यह स्थिर अवस्था में कार्य करने के लिए ही उपयुक्त है। किसी गतिशील एवं त्वरित होने वाली वस्तु में यह सही समय नहीं बता पायेगी।
Concept note ग्रामोफोन या फोनोग्राफ एक वैज्ञानिक उपकरण है। फोनोग्राफ का आविष्कार थॉमस अल्वा एडीसन द्वारा सन् 1877 में किया गया था। फोनोग्राफ ध्वनि उत्पन्न करने वाला एक उपकरण है, जो एक सुई के दोलनों को वायु में संचारित कर ध्वनि उत्पन्न करता है। यह ध्वनि के अभिलेखन के काम में लिया जाने वाला एक उपकरण है।
Concept note प्रेरण कुंडली कम वोल्टता वाले स्रोत से उच्च वोल्टता प्राप्त करने वाली एक युक्ति है। प्रेरण कुंडली का आविष्कार 1836 ई. में निकोलस कालन द्वारा किया गया।
Concept note बिजली की कुर्सी का आविष्कार अल्फ्रेड पी. साउथविक ने वैधानिक मृत्युदंड की सजा देने के माध्यम के रूप में किया था। अल्फ्रेड न्यूयार्क शहर के बफैलो यूनिवर्सिटी के डेंटल मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर थे।
Concept note लॉनमोवर का आविष्कार एडविन बियर्ड बडिंग ने किया था।लॉनमोवर एक मशीन है जो एक से अधिक घूमने वाले ब्लेंड्स की सहायता से घास को एक निाश्f चत ऊँचाई तक जो कि प्रयोक्ता द्वारा निश्चित किया जाता है, काटने के काम में लायी जाती है।
Concept note 3-डी प्रिंटर का आविष्कार चक हल ने किया था। इसके माध्यम से थ्री-डी प्रिटिंग की जाती है। यह त्रिविमीय चित्र बनाने की एक विधि है। इस विधि में कम्प्यूटर के नियंत्रण में वस्तु पर किसी पदार्थ की परत दर परत डालते जाते है और वस्तु तैयार हो जाती है। निर्मित होने वाली वस्तुएं किसी भी आकार और ज्यामिति वाली हो सकती हैं।
Concept note डिशवॉशर का अविष्कार 1887 ई. में जोसेफिन कोचरेन ने किया था डिशवॉशर का प्रयोग बर्तन की धुलाई में किया जाता है। डिशवॉशर में एक प्रोग्राम के तहत लोडिंग और स्विचिंग होता है, जो बिजली से चलता है।
Concept note एरिक रोथिम नार्वे के रासायन इंजीनियर और आविष्कार कर्ता थे। इन्होंने एयरोसोल कैन का अविष्कार किया। यह एयरोसोल स्प्रे वितरण प्रणाली का एक प्रकार है, जो तरल कणों की एक एयरोसोल धुंध बनाता है।
Concept note निओन लैम्प एक छोटे आकार का गैस डिस्चार्ज लैम्प है। इस लैम्प में काँच की एक कैप्सूल होती है। जिसमें निओन एवं अन्य गैसें कम दाब पर भरी होती है तथा इनमें दो इलेक्ट्रोड लगे होते हैं। जब इन इलेक्ट्रोडों पर पर्याप्त वोल्टेज लगाया जाता है तो गैस मिश्रण से होकर पर्याप्त (लगभग 100 माइक्रो एम्पियर) धारा बहती है। तो इस लैम्प से नारंगी रंग का प्रकाश निकलता है। जार्ज क्लॉड (24 सितंबर 1870-23 मई 1960) एक फ्रांसीसी इंजीनियर और आविष्कारक थे। उन्होंने निऑन बल्ब का आविष्कार किया था।
Concept note यूनिवर्सल मानक समय का आविष्कार सैंडफोर्ड फ्लेमिंग ने किया था, सैडफोर्ड फ्लेमिंग एक ब्रिटिश कनाडाई इंजीनियर और आविष्कारक थे। उन्होंने दुनिया भर में मानक समय के क्षेत्रों के प्रस्ताव के साथ, कनाडा के पहले डाक टिकट का डिजाइन भी किया था।
Concept note लेजर प्रत्यक्ष वर्णक्रम की विद्युत चुम्बकीय तरंग यानि प्रकाश उत्तेजित उत्सर्जन की प्रक्रिया द्वारा प्रकाश को संवर्धित एक सीधी रेखा की किरण में बदलकर उत्सर्जित करने का तरीका होता है। लेजर शब्द को पहली बार सार्वजनिक रूप से गॉर्डन गोल्ड के द्वारा 1959 के सम्मेलन पत्र ‘‘द लेजर, लाइट एम्प्लिफिकेशन बाई स्टिम्युलेटेड एमिशन ऑफ रेडियशन’’ में इस्तेमाल किया गया।
Concept note निक होलोनिक जूनियर ने प्रथम प्रकाश उत्सर्जक डायोड (LED) का आविष्कार किया था ये आविष्कार 1962 में जनरल इलेक्ट्रिक कम्पनी की प्रयोगशाला में वैज्ञानिक के पद पर कार्य करते हुए किया था। इन्हे एल. ई. डी का जनक कहा जाता है।
Concept note बेंजामिन फ्रैंकलिन संयुक्त राज्य अमेरिका के एक प्रमुख लेखक और मुद्रक, व्यंग्यकार, राजनीतिक विचारक, राजनीतिज्ञ, वैज्ञानिक, आविष्कारक, नागरिक कार्यकर्ता, राजमर्मज्ञ, सैनिक और राजनायिक थे। उन्होंने बिजली की छड़, (तड़ीत चालक) वाईफोकल्स, फ्रैंकलिन स्टोव, गाड़ी का ओडोमीटर और ग्लास ‘आर्मोनिका’ का आविष्कार किया था।
Concept note चलचित्र की सचल फोटोग्राफी को चलचित्रण या सिनेमेटोग्राफी कहते है। यह चलचित्रों से संबंधित एक कला है जिससे फिल्म निर्देशक और चलचित्रक फिल्म को निखारते है। छायांकन का आविष्कार 1830 ई. में विलियम फ्रीज-ग्रीन ने ब्रिटेन में की थी।
Concept note उत्प्रेरक वह पदार्थ होता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से रासायनिक अभिक्रियाओं की गति बढ़ जाती है। उत्प्रेरक रासायनिक अभिक्रिया में भाग नहीं लेता, यह केवल उसकी गति को प्रभावित करता है। सर्वप्रथम सन् 1835 में बर्जीलियस ने कुछ रासायनिक अभिक्रियाओं का अध्ययन करके उत्प्ररे क की खोज की।
Concept note ‘लाइट ऐम्प्लिफकेशन बाई स्टीमुलेटेड एमिशन ऑफ रेडिएशन’ (LASER) का संक्षिप्त रूप ही लेजर कहलाता है, जिसका अर्थ है विकिरण के प्रेरित उत्सर्जन से प्रकाश परिवर्धन। लेजर की खोज अमेरिकी वैज्ञानिक थियोडोर एच. मेमैन ने सन् 1960 ई. में की थी। लेजर तरंगे एकवर्णी होती है यानी विभिन्न तरंगों की आवृत्ति समान होती है।
Concept note तड़ीत चालक का आविष्कार बेंजामिन फ्रैंकलिन नामक वैज्ञानिक ने किया था। तड़ीत चालक एक धातु की चालक छड़ होती है, जिसे ऊँचे भवनों की छत पर आकाशीय विद्युत संरक्षण के लिए लगाया जाता है। तड़ीत चालक को बनाने में ताँबे का प्रयोग किया जाता है जबकि एकीकृत परिपथ में प्रयुक्त अर्द्धचालक चिप, ‘सिलिकॉन’ की बनी होती है।
Concept note थामस एल्वा एडीसन महान अमेरिकी आविष्कार एवं व्यवसायी थे। एडीसन ने फोनोग्राफ एवं विद्युत बल्ब (1879) सहित अनेको युक्तियाँ विकसित की जिनसे संसार के लोगों में भारी बदलाव आया। अमेरिका के अकेले 1093 पेटेन्ट कराने वाले एडीसन विश्व के सबसे महान आविष्कारकों में गिने जाते है।
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.