Concept note ‘स्टेथोस्कोप’ का आविष्कार फ्रांस के डॉक्टर रेने लाएंनेक के द्वारा 1816 ई. में किया गया। यह (स्टेथोस्कोप) हृदय तथा फेफड़ों की आवाज सुनने वाला एक वैज्ञानिक उपकरण है। जेम्सवॉट ने भाप के इंजन तथा डेविड बुशनेल ने पनडुब्बी का आविष्कार किया।
Concept note एली व्हाइटनी (8 दिसंबर 1765–8 जनवरी 1825) अमेरिका के आविष्कारक थे। ये कपास जिन की खोज के लिए जाने जाते थे। काटन जिन का आविष्कार एली व्हाइटनी ने किया था। काटन जिन का आविष्कार औद्योगिक क्रांति के प्रमुख आविष्कारों में से एक थी।
Concept note अपारदर्शी वस्तुएं- ये वे वस्तुएं होती है, जिनके आर- पार हम बिल्कुल नहीं देख सकते है। ये वस्तुये प्रकाश को अपने से गुजरने नहीं देती है, जैसे लकड़ी का बल्ला तथा किताबें आदि।
Concept note क्वांटम यांत्रिकी भौतिकी में एक मौलिक सिद्धान्त है जो परमाणुओं और उप-परमाणु कणों के पैमाने पर पदार्थ एवं प्रकाश के भौतिक गुणों का विवरण प्रदान करता है। यह क्वांटम रसायन विज्ञान, क्वांटम क्षेत्र सिद्धान्त, क्वांटम प्रौद्योगिकी और क्वांटम सूचना विज्ञान सहित सभी क्वांटम भौतिकी की नींव है, अलार्म घड़ी का बजना क्वांटम यांत्रिकी का उदाहरण है।
Concept note गामा किरण एक प्रकार की विद्युत चुम्बकीय विकिरण है जो परमाणु-नाभिक के रेडियोसक्रिय क्षय से उत्पन्न होता है। गामा किरण कि खोज फ्रांस के भौतिकशास्त्री हेनरी बेकुरल ने सन् 1900 में की। गामा किरणों का निम्नलिखित उपयोग है- ङ यह सर्जरी के बिना ही हमारे शरीर में कैंसर कोशिका के इलाज के लिए प्रयोग की जाती है। ङ यह हानिकारक बैक्टीरिया, खमीर जैसे जीव को मारने के लिए उद्योगों में प्रयोग की जाती है। ङ एक्स-रे की तरह ही इनका चिकित्सा उपकरणों को निर्जलित करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। ङ मस्तिष्क और हृदय के असामान्यताओं का पता लगाने के लिए भी इसका प्रयोग होता है। ङ परमाणु बम के विकास में गामा किरणों कि महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
Concept note अति शीतलन (एल्ज्ी म्ददत्ग्हु) किसी तरल या गैस के प्रति ऐसी प्रकिया है, जिसमें किसी तरल या गैस के ताप को हिमांक से नीचे ले जाने पर भी वह जमने के बजाए अपने पूर्व तरल या गैसीय अवस्था को बनाये रखता है, (ऐसा तब होता है जब उसका दाब भी घटया जाय) जबकि साधारण परिस्थितियों में तरल या गैस अपने केन्द्र में किसी कण के परित: एकत्रित होकर जम जाते हैं तथा ठोस का रूप धारण कर लेते हैं। अतिशीतलन के लिए तरल या गैस का एकदम शुद्ध अवस्था में रहना आवश्यक होता है। इसी प्रक्रिया का प्रयोग ड्रिंक तथा अन्य शीतल पेय को ठंडा रखने में किया जाता है।
Concept note संक्रियित नारियल काष्ठ कोयला सबसे अच्छा अधिशोषक है। इसका प्रयोग स्वास्थ्य एवं सौन्दर्य सामाग्री के उत्पादन में किया जाता है। संक्रियित नारियल काष्ठ कोयला वाणिज्यिक शुद्ध जल उत्पादन, वायु प्रदूषण से बचाव आदि के लिए भी प्रयुक्त होता है।
Concept note हाइड्रोजन परमाणु का आकार 10 मी. है। समुद्र तल से माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई 8848 मी. है। चन्द्रमा की पृथ्वी से दूरी 384400000 मी. है। जबकि पृथ्वी से एंड्रोमेडा मंदाकिनी की दूरी 1022 मी. है। इस तरह कथन (1) एवं (4) सत्य है।
Concept note जोड़ों का सही मिलान इस प्रकार है– –15 प्रकाश तरंग का आवर्तकाल – 10 सेकण्ड आंख झपकने में लगा समय – 0.1 से 0.4 सेकण्ड उपग्रह का आवर्तकाल – 104 सेकेण्ड पृथ्वी का परिक्रमण काल – 107 सेकेण्ड
Concept note सौर सेल पैनल, सौर सेलों का एक परस्पर संबद्ध संयोजन है, जिन्हें फोटोवोल्टिक सेलों के रूप में भी जाना जाता है। सौर पैनल फोटो वोल्टिक प्रभाव के माध्यम से विद्युत उत्पादन करने के लिये सूर्य से प्राप्त प्रकाश ऊर्जा का प्रयोग करते है।
Concept note टांकिकाम्ल (बोरिक अम्ल) पृथ्वी में सभी जगह एवं जीव शरीर में न्यून मात्रा में उपस्थित रहता है। अनेक खनिज जलों में यह अधिक मात्रा में विलिन रहती है। होमबर्ग ने 1702 ई॰ में सर्वप्रथम इसे सुहागे पर गन्धाकाम्ल की क्रिया द्वारा निर्मित किया यह जीवाणु नाशक पदार्थ है तथा चिकित्सा में काम आता है। इसे प्रिकलीहीट पावडर में पाया जाता है।
Concept note ट्रांजिस्टर प्राय: श्रव्य (सुनने में मदद) करने वाले उपकरण में होते है। ट्रांजिस्टर एक अर्धचालक युक्ति है, जिसे मुख्यत: प्रवर्धक (एंप्लीफायर) के रूप में प्रयोग किया जाता है, कुछ लोग इसे 20वीं शताब्दी की महत्वपूर्ण खोज मानते है। आज-कल के श्रव्य उपकरणों में इसका प्रयोग किया जा रहा है।
Concept note तेज चल रही ट्रेन में एक बंद कंटेनर में वायुमडं लीय दाब और कक्ष तापमान पर कुछ गैस भरी हुई है। गैस का तापमान ऐसी स्थिति में अपरिवर्तित रहेगा। क्योंकि किसी गैस के तापमान पर गति का कोई प्रभाव नहीं पड़ता (PV = K) है।
Concept note ग्लाइडर बिना इंजन के अपनी उठी सतहों की सहायता से हवा की गतिशीलता से ऊर्जा ग्रहण कर उड़ने वाला वायु विमान है। स्पष्टत: इसकी ऊर्जा का स्रोत पवन ऊर्जा है।
Concept note तरल पदार्थ के क्वथनांक में भिन्नता दाब में भिन्नता के कारण होती है। जिस तापमान पर जल उबलने लगता है उसे क्वथनांक कहते हैं। भिन्न-भिन्न दाब पर भिन्न-भिन्न क्वथनांक बिन्दू होता है। यही कारण है कि पहाड़ों पर कम वायु दाब के कारण क्वथनांक बिन्दु घट जाता है। जिससे वहा खाना देर से पकता है।
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.