Concept note लैक्टोमीटर, दूध की शुद्धता को मापने वाला एक वैज्ञानिक यंत्र है, जिसका आविष्कार वैज्ञानिक ‘डिकास’ द्वारा किया गया। यह काँच का बना एक छोटा सा यंत्र है जो दूध के घनत्व को मापकर दूध की शुद्धता या अशुद्धता का निर्धारण करता है। लैक्टोमीटर ‘आर्किमिडीज के सिद्धांत पर कार्य करता है।
Concept note यंत्र उपयोग माइक्रोस्कोप – आँख से न दिखने वाले सूक्ष्म चीजों को देखा जाता है। जाइरोस्कोप – कोणीय स्थिति को मापने के लिए उपयोग किया जाता है। विद्युतदर्शी – विद्युत आवेश को मापने में। बहुरूपदर्शक – इसमें उपयोग द्वारा प्रकाश को परावर्तित कराकर काँच पर प्रतिबिम्ब बनाया जाता है।
Concept note विभिन्न मापक यंत्र– • बैरोमीटर – वायुमण्डलीय दाब का मापन • सिस्मोग्रॉफ – भूकम्प की तीव्रता • ओडोमीटर – पहिये वाली गाड़ी द्वारा चली गई दूरी का मापन • ऑडियोमीटर – ध्वनि तीव्रता का मापन • ग्रेवीमीटर – पानी की सतह पर उपस्थित तेल का पता लगाने के लिये
Concept note उपकरण उपयोग हाइग्रोमीटर – वायुमण्डलीय वायु की सापेक्षिकता आर्द्रता मापने के हेतु एक्टिनोमीटर – सूर्य किरणों की तीव्रता का निर्धारण करने हेतु एयरोमीटर – वायु तथा गैसों के भार तथा घनत्व मापने हेतु बैरोमीटर – वायुमण्डलीय दाब मापने हेतु टेंशियोमीटर – मृदा की नमी मापने हेतु
Concept note मानक श्रोत के संदर्भ में अज्ञात श्रोत द्वारा उत्पादित प्रकाश की तीव्रता को मापने के लिए फोटोमीटर नामक उपकरण का उपयोग किया जाता है। फोटोमीटर एक वैज्ञानिक उपकरण है। इसका आविष्कार ‘एडवर्ड चार्ल्स पिकरिंग’ द्वारा किया गया था। यह दो प्रकाश श्रोतों की प्रदीपन तीव्रता की तुलना करने के काम आता है।
Concept note धारामापी या गैल्वेनोमीटर एक प्रकार का अमीटर है। यह किसी परिपथ में सूक्ष्म धारा को मापने के लिये प्रयोग किया जाता है। गैल्वेनोमीटर के समान्तर समुचित मान वाला अल्प प्रतिरोध (शंट) लगाकर इसे अमीटर की तरह प्रयोग किया जाता है तथा इसके श्रेणीक्रम में उच्च प्रतिरोध लगाकर इसे वोल्टमापी की भाँति प्रयोग किया जाता है।
Concept note यूडियोमीटर का प्रयोग प्रयोगशालाओं में किया जाता है। इसके द्वारा गैसों के मिश्रण में होने वाले परिवर्तनों (आयतन) का मापन किया जाता है। यूडियोमीटर की खोज मार्सिलियो लैन्ड्रिऑनी ने की।
Concept note ब्यूफोर्ट स्केल (पैमाना) एक अन्तर्राष्ट्रीय पैमाना है, जिसके द्वारा हवा की गति को नापा जाता है। इस पैमाने पर 0 से 12 तक अंक होते हैं। 0 शान्त हवा को दर्शाता है, तथा 12 तूफान को दर्शाता है। इसकी खोज 1805 में फ्रांसिस ब्यूफोर्ट ने की थी।
Concept note स्पाइगमोमैनो-मीटर (रक्त दाब मापी), धमनियों में रक्त के दाब को मापता है। रक्त दाब मापी की खोज सैमुअल ने 1881 में किया था। रिवा-रोसी ने इसका सरल रूप 1889 में बनाया। रक्त दाब मापी में पारा भरा रहता है, जो रक्त दाब को प्रदर्शित करता है।
Concept note स्पेक्ट्रो हीलियोग्राफ वह यंत्र है जिसके द्वारा वस्तु का त्रिविमीय (3D) प्रतिबिम्ब बनाया जाता है। इस यंत्र द्वारा सूर्य के समूचे या किसी एक भाग का चित्रांकन (फोटोग्राफी) की जाती है। इस यंत्र के विकास की मौखिक परिकल्पना जैन्सेन ने 1861 में दी थी तथा इसे सर्वप्रथम हेल ने हावर्ड यूनिवर्सिटी में काम करते हुए 1891 में बनाया। बाद में 1962 में लेजर हैलोग्राफी भी खोजी गयी।
Concept note गीगर मूल काउंटर आयनित विकिरण के सभी प्रकारों, जैसे- अल्फा कण, बीटा कण तथा गामा कण का पता लगाने में प्रयुक्त एक उपकरण है।
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.