Concept note एक लोकतांत्रिक सरकार संवैधानिक कानूनों और नागरिक अधिकारों के दायरे के अन्दर ही कार्य करती है। भारत, अमेरिका, इंग्लैंड, नेपाल, न्यूजीलैण्ड आदि लोकतांत्रिक देशों के उदाहरण हैं।
Concept note डॉ. बी. आर अम्बेडकर ने 1930 ई. में दलित वर्ग संघ (Depressed classes Association) की स्थापना की। उन्होंने 1924 ई. में दलित वर्ग संस्थान (बहिष्कृत हितकारणी सभा) की स्थापना की, ये निम्न वर्गीय लोगों का उत्थान करके उन्हें सवर्णों के बराबर जागरूक करने के लिए प्रयत्नशील हुए और कुछ हद तक सफल भी हुए।
Concept note चीन का राष्ट्रीय पक्षी ‘रेड क्राउन्ड क्रेन’ है। इसका वैज्ञानिक नाम ग्रुस जैपोनंनसिस है। इसे ‘जापानी क्रेन’ भी कहा जाता है। कुछ प्रमुख देशों के राष्ट्रीय पशु/पक्षी- देश पक्षी ऑस्ट्रेलिया – एमू जापान – ग्रीन पीसेन्ट न्यूजीलैण्ड – किवी भारत – भारतीय मोर कनाडा – ग्रे जेय
Concept note ‘‘फर्स्ट पास्ट द पोस्ट’ निर्वाचन प्रणाली यूनाइटेड किंगडम (U.K.) की निर्वाचन प्रणाली है। इस प्रणाली का प्रयोग बहुदलीय व्यवस्था में किया जाता है। इसमें मतदाता प्रत्याशी को वोट देता है। इस निर्वाचन प्रणाली में सर्वाधिक मत प्राप्त व्यक्ति ही चुनाव जीतता है। फर्स्ट पास्ट द पोस्ट प्रणाली का उपयोग एकल और बहुसदस्यीय चुनाव प्रभागों में प्रयोग किया जाता है। इसमें सदस्य का चुनाव जीतने पर जरूरी नहीं है कि अधिकांश बहुमत प्राप्त किया हो।
Concept note इनर लाइन परमिट (ILP) एक आधिकारिक यात्रा दस्तावेज है, जिसे संबंधित राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है। यह भारतीय नागरिकों को देश के अन्दर किसी संरक्षित क्षेत्र में निश्चित अवधि के लिए यात्रा की अनुमति देता है। इस दस्तावेज को ‘बंगाल ईस्टर्न फ्रंटियर रेगुलेशन’ एक्ट, 1873 के तहत जारी किया जाता है। वर्तमान में इसका परिचालन अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैण्ड, मणिपुर तथा लद्दाख राज्य के लेह जिले के कुछ हिस्सों में है।
Concept note लोकतंत्र शासन का एक ऐसा रूप है, जिसमें शासक लोगों द्वारा चुना जाता है। दूसरे शब्दों में, ऐसी सरकार जिसका समस्त प्राधिकार जनता में निहित होता है और जो जनता के लिए एवं जनता द्वारा स्थापित की जाती है लोकतांत्रिक सरकार कहलाती है। इसमें देश का प्रशासन सीधे जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है।
Concept note भारतीय संविधान, भारत का सर्वोच्च कानून है। यह भारत के नागरिकों तथा सरकार के मध्य संबंधों को निर्धारित करता है। संविधान में प्रशासन तथा सरकार के अधिकार, उसके कर्तव्य तथा नागरिकों के अधिकारों को विस्तार से बताया गया है।
Correct answer: संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश (UT) के राज्यपाल/ उपराज्यपाल
Concept note लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के तहत केन्द्र सरकार के लिए लोकपाल और राज्य सरकार के लिए लोकायुक्त संस्था का निर्माण किया गया है। लोकपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति तथा लोकायुक्त की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है, संघ राज्य क्षेत्रों में उपलोकायुक्त की नियुक्ति उपराज्यपाल करते हैं। सरकारी कर्मचारी के विरूद्ध भ्रष्टाचार एवं पद के दुरुपयोग संबंधी शिकायतों पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से जाँच एवं अन्वेषण करने का कार्य लोकपाल एवं लोकायुक्त का है। यह संस्थाएँ स्वतंत्र है। लोकपाल का क्षेत्राधिकार सम्पूर्ण भारत और लोकायुक्त का सम्पूर्ण राज्य है।
Concept note एनआरसी (National Register of Citizens-NRC) अर्थात ‘राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर’ वह रजिस्टर है जिसमें सभी भारतीय नागरिकों का विवरण शामिल है। इसे वर्ष 1951 की जनगणना के बाद तैयार किया गया है। वर्तमान में यह सिर्फ असम राज्य के नागरिकों की पहचान के लिए जारी किया गया है। इसका उद्देश्य राज्य में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों खासकर बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करना है।
Correct answer: कोई भी व्यक्ति कानून के ऊपर नहीं है।
Concept note विधि के शासन का अर्थ कानून का सर्वोपरि होना तथा किसी को भी कानून से ऊपर ना होने की स्थिति से है। इसके अन्तर्गत कानून सभी व्यक्ति के लिए समान है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद-14 में विधि के समक्ष सभी व्यक्ति के समान होने की बात कही गयी है।
Concept note CAB का पूर्ण रूप है-Citizenship Amendment Bill (नागरिकता संशोधन विधेयक)। नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 द्वारा नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन किया गया है। जिसके अन्तर्गत 31 दिसंबर, 2014 ई. को या उससे पहले भारत में आकर रहने वाले अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिन्दुओं, सिक्खों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को अवैध प्रवासी नहीं माना जायेगा।
Concept note राज्य को अपने अस्तित्व को बनाये रखने के लिए कुछ कार्य अनिवार्य रूप से करने पड़ते हैं जैसे- बाह्य आक्रमण से सुरक्षा, मुद्रा एवं बैंकिंग की व्यवस्था करना, कर संग्रह करना, न्याय व्यवस्था बनाए रखना, आंतरिक शांति व सुरक्षा, वैदेशिक संबंधों का संचालन करना। जबकि मनोरंजन की व्यवस्था करना राज्य के ऐच्छिक कार्य के अन्तर्गत आता है।
Concept note संयुक्त राष्ट्र संघ ने 10 दिसंबर, 1948 ई. को मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा प्रस्तुत की। इसके तहत शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार तथा सार्वजनिक सेवाओं तक समान पहुँच का अधिकार शामिल है।
Concept note ‘‘राज्य हर जगह है: यह शायद ही कोई अन्तराल छोड़ता है’’ यह कथन राजनीतिज्ञ एच. फिनर द्वारा दिया गया था। यह कल्याणकारी राज्य के धारणा की व्याख्या करता है। ध्यातव्य है कि कल्याणकारी राज्य (Welfare State) शासन की वह संकल्पना है जिसमें राज्य नागरिकों के आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारतीय संविधान में लोक कल्याणकारी राज्य की भावना भाग 4 में सम्मिलित नीति निदेशक तत्वों में समाहित है।
Concept note सुशासन का तात्पर्य जनता के प्रति उत्तरदायी एक अच्छे शासन से है। योजना आयोग (वर्तमान में नीति आयोग) तथा विश्व बैंक जैसी संस्थाओं के अनुसार सुशासन की विशेषतायें हैं- (1) सरकारी संस्थाओं की जवाबदेही तथा पारदर्शिता, (2) विधि के शासन की स्थापना (कानून का नियम), (3) प्रशासन में नैतिकता, (4) सत्ता का विकेन्द्रीकरण तथा प्रशासन में जनता की भागीदारी, (5) सामाजिक, आर्थिक सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता, (6) पर्यावरण की दृष्टि से धारणीय विकास पर बल।
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.