Concept note आर्थिक क्रियाकलापों में अल्पकालिक संकुचन और विस्तार, व्यवसाय चक्र के नाम से जाना जाता है। इसे व्यापार या आर्थिक चक्र भी कहा जाता है। व्यवसाय चक्र किसी अर्थव्यवस्था का अनियमित गुण होता है। साधारण शब्दों में व्यवसाय चक्र किसी अर्थव्यवस्था के विभिन्न आर्थिक चरो - जी॰ डी॰ पी॰, रोजगार उपभोग दरों में उतार, चढ़ाव से सम्बन्धित है।
Correct answer: तब हाथों से चाय की पत्तियाँ चुनने वालों की मजदूरी कम हो जाएगी
Concept note सबसे पहले सन् 1815 में कुछ अंग्रेज यात्रियों का ध्यान असम में उगने वाली चाय की झाडियों पर गया। जिससे स्थानीय कवाईली लोग एक पेय बनाकर पीते थे। भारत के गवर्नर जनरल लार्ड बैंटिक ने 1834 में चाय की परम्परा भारत में शुरू करने और उसका उत्पादन करने की संभावना तलाश करने के लिए एक समिति का गठन किया। इसके बाद 1835 में चाय के बाग लगाए गये। यदि चाय की कम्पनिया चाय की पत्तियों को चुनने के लिए मशीन की विधि शुरू कर दें तो हाथ से चुनने वालों की मजदूरी कम हो जायेगी।
Correct answer: सभी चाय कंपनियों के लिए चुनने लागत में वृद्धि होगी।
Concept note चाय के बगीचे में कार्य करने वाले व्यक्तियों को पारिश्रमिक अलग-अलग कम्पनियों में अलग-अलग होता है, कुछ का ज्यादा तथा कुछ का कम, परन्तु अधिकतर कम्पनिया कम पारिश्रमिक देती है इसलिए यदि न्यूनतम वेतन सुनिश्चित कर दिया जाये तो सभी कम्पनियों के लिये चुनने लागत में वृद्धि होगी।
Concept note जिस अर्थव्यवस्था में लाभ की भावना से कार्य किया जाये उसे पूँजीवादी अर्थव्यवस्था कहते है। इसमें किसी वस्तु का मूल्य निर्धारक बाजार की शक्तियों या मांग और पूर्ति के द्वारा होता है। अमेरिका सबसे बड़ा पूँजीवादी अर्थव्यवस्था वाला देश है।
Concept note अमेरिकी अर्थशास्त्री प्रो. रोस्टोव ने आर्थिक विकास की पाँच अवस्थाएँ बतायी हैं। अर्थव्यवस्था में टेक ऑफ स्टेज या आत्मस्फूर्ति अवस्था को उस मध्यान्तर काल को कहते हैं, जिसमें क्रान्तिकारी परिवर्तन होते है। तथा विकास अपने आप होने लगता है। कृषि व उद्योग में विकास का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देने लगता है। इस अवस्था को ‘विकास का चरण’ भी कहा जाता है।
Concept note मानव विकास सूचकांक (HDI) किसी भी देश के नागरिको के स्वास्थ्य, शिक्षा तथा प्रति व्यक्ति आय के आधार पर तैयार की जाती है। किसी देश का HDI तभी ज्यादा होगा जब उस देश का स्वास्थ्य, शिक्षा तथा प्रति व्यक्ति आय ज्यादा हो। HDI को पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब उल हक तथा भारतीय अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन द्वारा 1990 में शुरू किया गया था।
Concept note समानातंर अर्थव्यवस्था का तात्पर्य ‘काला धन’ से है। अर्थव्यवस्था में काले धन की अधिकता से देश में एक ‘समानांतर अर्थव्यवस्था’ सृजित हो जाती है, जिसकी पहचान एवं नियमन अत्यन्त मुश्किल होता है। कालाधन समानांतर अर्थव्यवस्था का सृजन करता है जिससे राष्ट्रीय आय एवं GDP से संबंधित आँकड़ो का सही आकलन कर पाना मुश्किल हो जाता है।
Concept note अर्थव्यवस्था में आर्थिक क्षेत्रों को तीन भागों में बाँटा गया है- (1) प्राथमिक क्षेत्र - इसमें कृषि, वानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, मधुमक्खी पालन, खनन एवं उत्खनन आदि गतिविधियाँ शामिल होती हैं। (2) द्वितीयक क्षेत्र – इसमें उद्योग (जैसे चीनी उद्योग, कपड़ा उद्योग) निर्माण एवं विनिर्माण क्षेत्र आते हैं। (3) तृतीयक क्षेत्र – यह सेवा क्षेत्र कहलाता है। इसमें बैकिंग, बीमा, परिवहन, दूरसंचार, ट्यूशन व्यवसाय, कॉल सेंटर में कार्य करना आदि। अत: विकल्प (c) मधुमक्खी पालन प्राथमिक क्षेत्र के अन्तर्गत आता है।
Correct answer: अधिकांश परिसंपत्तियां सरकारी स्वामित्व में होती है
Concept note सार्वजनिक क्षेत्र में वे सभी औद्योगिक एवं व्यावसायिक उद्यम शामिल होते हैं, जिनका स्वामित्व एवं प्रबंधन सरकार के हाथोें में होता है या फिर सरकार के प्रतिनिधि के रूप में किसी अन्य एजेंसी के द्वारा किया जाता है। अत: सार्वजनिक क्षेत्र की अधिकांश परिसम्पित्तियाँ सरकारी स्वामित्व में होती है। सार्वजनिक क्षेत्र मुख्य आधारभूत सुविधाएँ जैसे-रक्षा, ऊर्जा, लोहा एवं स्टील, कोयला, हवाई यात्रा आदि प्रदान करते हैं। उल्लेखनीय है कि जवाहर लाल नेहरू ने सार्वजनिक उद्यमों को आधुनिक भारत के मंदिरों की संज्ञा दी है।
Concept note टपकन सिद्धान्त आय वितरण पर आर्थिक वृद्धि के प्रभाव को नजर अंदाज करता है। जबकि निवेश, बचत, उपयोग आर्थिक वृद्धि को प्रभावित करते है। किसी देश में राष्ट्रीय आय की उच्च विकास दर का लाभ समाज के सबसे निचले पायदान के बैठे लोगों तक पहॅुंचने का सिद्धान्त टपकन सिद्धान्त कहलाता है। इसमें प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि के साथ-साथ समाज में आय एवं धन के वितरण की असमानताओं में भी कमी करने का प्रयास किया जाता है।
Correct answer: प्राइवेट स्कूलों में अधिक फीस के कारण पब्लिक स्कूलों में दाखिले में वृद्धि होगी
Concept note सूक्ष्म अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र की एक शाखा है जो यह अध्ययन करता है कि किस प्रकार अर्थव्यवस्था के व्यक्तिगत अवयव, परिवार एवं फर्म विशिष्ट रूप से उन बाजारो में संसाधनों के आवंटन का कार्य करते है। जहाँ वस्तुएं एवं सेवाएं खरीदी एवं बेची जाती है।
Concept note बाजार अर्थव्यवस्था वह होती है, जिसमे किसी वस्तु का मूल्य निर्धारण बाजार शक्तियों या मांग एवं पूर्ति द्वारा होता है। अत: पूंजीवादी अर्थव्यवस्था को बाजार अर्थव्यवस्था कह सकते है। यह सरकारी नियन्त्रण से मुक्त होती है।
Correct answer: दूसरे देशों के साथ आर्थिक सम्बन्ध में कम से कम हस्तक्षेप करना
Concept note दुनिया के सभी देशों का सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक आधार पर एक दूसरे से जडु़ ना वैश्वीकरण कहलाता है। 1991 में आर्थिक सुधार को अपनाकर भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व के लिए खोला गया। वैश्वीकरण के तहत देशों के बीच आर्थिक दूरियां कम हो जाती है और आवागमन की सभी तरह की रूकावटे समाप्त कर दी जाती है या न्यूनतम कर दी जाती है। इसमें सरकार द्वारा आर्थिक संबंधों को अन्य देशों के अनुरूप सुदृढ़ किया जाता है।
Correct answer: माल और सेवाओं का उत्पादन करने की क्षमता
Concept note मैंकिव के अर्थशास्त्र के सिद्धांतों के अनुसार, किसी देश का मानव जीवनयापन देश के माल और सेवाओं का उत्पादन करने की क्षमता पर निर्भर करता है।
Concept note अनेक व्यक्तियों या संस्थाओं द्वारा किसी समान उद्देश्य की प्राप्ति के लिए मिलकर प्रयास करना ही सहकारिता कहलाता है। समान उद्देश्यों की पूर्ति एवं निपेक्ष के औपचारिक स्रोत्रों में सहकारी संस्थायें सम्मिलित है।
Correct answer: संसाधन आवंटन, वाणिज्य और व्यापार की एक बाजार प्रणाली, जिसमें सरकारी हस्तक्षेप से मुक्त बाजार सह- अस्तित्व में होते हैं।
Concept note मिश्रित अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र दोनों का सहअस्तित्व होता है। जहां सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा नियोजन की क्रिया अपनाई जाती है वहीं निजी क्षेत्र द्वारा उपभोक्ता के अधिमान को ध्यान में रखकर उत्पादन किया जाता है। मिश्रित अर्थव्यवस्था में सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था का नियंत्रण एवं संचालन सरकार द्वारा सामाजिक कल्याण के उद्देश्य को ध्यान में रखकर किया जाता है। सरकार व्यक्तिगत क्षेत्र का विभिन्न नीतियों द्वारा नियमन करके समाज में व्यक्ति द्वारा व्यक्ति के शोषण की सम्भावना को समाप्त करती है। साथ ही सरकार सामाजिक कल्याण की दृष्टि से अनेक आर्थिक, औद्योगिक, वित्तीय नीतियों का निर्धारण करती है। 5. करारोपण
Concept note फार्म 26Aए वार्षिक विवरण फार्म है, जिसमें करदाता की सभी टैक्स-संबंधित जानकारी टीडीएस (स्रोत पर कटौती), अग्रिम कर आदि शामिल होता है। ध्यातव्य है कि वित्त मंत्रालय भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण मंत्रालय है जो कराधान, वित्तीय कानून, वित्तीय संस्थानों, पूंजी बाजार, केन्द्र तथा राज्यों का वित्त और केंद्रीय बजट से जुड़े मामलों को देखता है।
Concept note मूल्य वर्धित कर (Value Added Tax -VAT) विक्रय कर के विकल्प के रूप में लागू किया गया है। सबसे पहले 1954 में इसे फ्रांस में लागू किया गया, जहाँ निर्यात वस्तुओं को छोड़कर विभिन्न वस्तुओं पर अलग-अलग दर से मूल्य वर्धित कर लगाया गया। भारत में मूल्य वर्धित कर 1 अप्रैल, 2005 से लागू किया गया। यह सबसे पहले हरियाणा में और सबसे बाद में उत्तर प्रदेश में लागू किया गया।
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.