Concept note मुद्रा से अभिप्राय कोई भी वस्तु जो सामान्य रूप से विनिमय के माध्यम, मूल्य के माप, धन के संचय तथा ब्याज के भुगतान के रूप में स्वीकार की जा सकती है। मुद्रा मे सामान्य स्वीकृति के गुण का होना बहुत जरूरी है यदि किसी वस्तु में सामान्य स्वीकार होने की विशेषता नहीं है तो उस ‘वस्तु’ को ‘मुद्रा’ नहीं कहा जा सकता।
Concept note गरीबों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए अनौपचारिक समूहों (SHG) और औपचारिक वित्तीय संस्थाओं (बैंको) के बीच ‘एसएचजी-बैंक सहबद्धता की स्थापना की गई। इसका उद्देश्य- अनौपचारिक ऋण प्रणाली के लचीलेपन, सुग्रहिता, अनुक्रियाशीलता जैसे गुणों को औपचारिक ऋण संस्थाओं (बैंकों) की तकनीकी क्षमताओं और वित्तीय संसाधनों के साथ संयोजित करना तथा ऋण वितरण प्रणाली में नवीनता लाना था। • इसकी शुरूआत नाबार्ड ने 1992 में पायलट परियोजना के रूप की थी।
Concept note सेंट्रल बैंक को द लेंडर ऑफ द लास्ट रिसोर्ट (अंतिम उधारदाता) कहा जाता है। यह बैंकों या अन्य संस्थानों, जो वित्तीय कठिनाई का सामना कर रहे हैं या अत्यधिक जोखिम भरे या वित्तीय घाटे के निकट माने जाते है, को ऋण प्रदान करता है। भारत में RBI अंतिम उधारदाता है।
Concept note भारत का पहला विकास बैंक भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) की स्थापना 1 जुलाई 1964 को की गयी। 2004 से पहले यह एक सार्वजनिक वित्तीय संस्था थी। इसका मुख्यालय मुम्बई महाराष्ट्र में है।
Concept note मौद्रिक नीति समिति भारत सरकार द्वारा गठित एक समिति है जिसका गठन ब्याज दर निर्धारण को अधिक उपयोगी एवं पारदर्शी बनाने के लिए 27 जून, 2016 को किया गया था। रिजर्व बैंक का गवर्नर इस समिति का पदेन अध्यक्ष होता है। इस समिति के छह सदस्यों में से तीन सदस्य RBI से होते हैं और अन्य तीन सदस्यों की नियुक्ति केन्द सरकार द्वारा की जाती है।
Concept note भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का कार्पोरेट केंद्र मुंबई में स्थित है। बैंक ऑफ मद्रास को अन्य दो प्रेसीडेंसी बैंको, बैंक ऑफ कलकत्ता और बैंक ऑफ बॉम्बे में विलय कर इंपीरियल बैंक ऑफ इण्डिया बनाया गया था जो बाद में 1 जुलाई 1955 में SBI में परिवर्तित हो गया था।
Concept note रिजर्व बैंक की स्थापना हिल्टन यंग आयोग की सिफारिश पर वर्ष 1935 में हुई इसके पहले यूरोपीए गवर्नर सी. आसबोर्न स्मिथ थे, जबकि प्रथम भारतीय गवर्नर सी.डी. देशमुख (11 अगस्त 1943 से 30 जून 1949) बने। इसका राष्ट्रीकरण सन् 1949 में भारत सरकार ने किया। वर्तमान में 25वें गवर्नर शशिकान्त दास है। आर.बी.आई. देश का केन्द्रीय बैंक है। यह सभी बैंकों का बैंक भी है।
Correct answer: 1929 में हिल्टन यंग कमीशन ने एक केंद्रीय बैंक की स्थापना की संस्तुति की जिसे ‘भारतीय रिजर्व बैंक’ कहा जाता है।
Concept note भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India-RBI) की स्थापना भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल, 1935 को हुई थी। यद्यपि प्रारम्भ में यह निजी स्वामित्व वाला बैंक था। वर्ष 1949 में RBI के राष्ट्रीयकरण के बाद से इस पर भारत सरकार का पूर्ण स्वामित्व है। 1931 में भारतीय केंद्रीय बैंकिग जाँच समिति ने भारत के लिये केन्द्रीय बैंक जैसे भारतीय रिजर्व बैकं की स्थापना के मुद्दे को भारतीय केन्द्रीय बैंक (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया) के रूप में पुनर्जीवित किया। जबकि हिल्टन आयोग ने 1926 में सुझाव दिया कि इम्पीरियल बैंक से अलग एक केन्द्रीय बैंक की स्थापना की जानी चाहिए।
Concept note बेसल III मानक बैंकिग क्षेत्र से संबंधित एक अन्तर्राष्ट्रीय समझौता है, जिसे 12 सितम्बर 2010 को जारी किया गया था और यह बेसल समझौते की शृंखला का तीसरा चरण है। बेसल III सुधार उपायों का एक व्यापक सेट है, जिसे बेसल समिति ने बैंकिग क्षेत्र में विनियमन, पर्यवेक्षण और जोखिम प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए बैकिंग पर्यवेक्षण पर तैयार किया है।
Concept note एक कागज जिसमें बैंक को किसी व्यक्ति के खाते से किसी अन्य व्यक्ति, जिसके नाम पर इसे जारी किया जाता है, को एक विशिष्ट राशि भुगतान करने का निर्देश दिया जाता है, इसे चेक के रूप में जाना जाता है। यह एक शर्त रहित प्रदान किया जाने वाला आज्ञा पत्र है। जिसमें भुगतान करने वाले व्यक्ति के हस्ताक्षर होते हैं और इसमें लिखित निश्चित राशि को, किसी व्यक्ति या संस्था को देने का आदेश देता है।
Concept note RTGS (आरटीजीएस) का पूर्ण रूप ‘रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट’ है। यह एक वित्तीय लेनदेन प्रणाली है, जिसमें फण्ड ट्रांसफर का निरंतर और वास्तविक समय निपटान होता है। इसमें न्यूनतम सीमा ` 2 लाख तथा कोई अधिकतम सीमा नहीं होती है।आरटीजीएस सेवा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध है। इसके माध्यम से एक व्यक्ति भारत के भीतर एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे भेज सकता है।
Correct answer: स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया
Concept note SIDBI (सिडबी) का पूर्ण रूप स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इण्डिया (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) है। इसकी स्थापना 2 अप्रैल, 1990 को संसद के एक अधिनियम के तहत सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र के संवर्द्धन, वित्तपोषण एवं विकास के लिये और साथ ही इसी तरह की गतिविधियों में संलग्न संस्थाओं के कार्यों का समन्वय करने हेतु प्रमुख वित्तीय संस्था के रूप में की गयी।
Concept note भारतीय रिजर्व बैंक की ‘मौद्रिक नीति समिति’ भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के तहत एक सांविधिक निकाय है। यह आर्थिक विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मुद्रा स्थिरता को बनाए रखने हेतु कार्य करती है। दिए गए विकल्पों में चलनिधि समायोजन सुविधा (LAF), रेपो दर, नकदी आरक्षित अनुपात (CRR), मौद्रिक नीति का साधन है जबकि वस्तु एवं सेवा कर (GST) मौद्रिक नीति का साधन नहीं है।
Concept note रेपो दर का उपयोग भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति को लागू करने के प्राथमिक साधन के रुप में किया जाता है। बैंको को अपने काम-काज के लिये अक्सर बड़ी रकम की जरुरत होती है। बैंक इसके लिये RBI से अल्पकालिक ऋण मांगते है और इस ऋण पर रिजर्व बैंक को उन्हे जिस दर से ब्याज देना पड़ता है, उसे ही रेपो रेट कहते हैं।
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.