उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Find the exact question you need.
Search questions, answers, explanations, exams, categories, and subcategories across every available language.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
1993 में भारतीय रिजर्व बैंक ने शहरी सहकारी बैंको के लिये लाइसेसिंग नीति को उदार बनाया था। 1990 के दशक में उदारीकरण के बाद ‘शहरी सहकारी बैंकों’ (Urban Co-operative Banks - UCBS) की संख्या में वृद्धि देखने को मिली। शहरी सहकारी बैंक शहरी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण मुख्य रूप से उद्योग, व्यवसाय आदि को ही पूंजी उपलब्ध कराते हैं, परन्तु इसका पंजीकरण ‘सहकारी समिति अधिनियम’ के तहत होता है।
Q143.बैंकिंग प्रणाली के संदर्भ में ‘कोलैटरल ’ शब्द का अर्थ क्या है?
बैंकिंग प्रणाली के संदर्भ में संपार्श्विक एक परिसंपत्ति है, जिस पर उधारकर्ता का स्वामित्व होता है और ऋण की चुकौती तक वह गारंटी के रूप में इसका उपयोग करता है।
Q144.किसी बैंक के निम्नलिखित किस कार्य के साथ आप ‘संपार्श्विक’ शब्द को संबद्ध करेंगे?
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Q145.निम्न में से कौन-सी बैंक दर की सही परिभाषा है?
बैंक दर, वह दर है, जिस पर केन्द्रीय बैंक व्यापारिक बैंकों को ऋण प्रदान करता है। बैंक दर में वृद्धि से व्यापारिक बैंकों के कोषों की लागत में वृद्धि होती है, जिसका भार उनके द्वारा ग्राहकों पर डाल दिया जाता है। ऊँची ब्याज दर से ऋण की माँग कम हो जाती है इस प्रकार मुद्रा साख की माँग कम होने के कारण अर्थव्यवस्था में कुल माँग भी कम हो जाती हैं। अर्थव्यवस्था में मुद्रा स्फीति को रोकने के लिये बैंक दर बढ़ाई जाती है और मुद्रा संकुचन की स्थित से लड़ने के लिए बैंक दर को कम किया जाता है।
Q146.निम्न में से किस बैंक की स्थापना 1806 में बैंक ऑफ कलकत्ता के रूप में की गई थी?
भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना 2 जून 1806 में बैंक ऑफ कलकत्ता के रूप में हुई थी। तीन वर्ष बाद इसको चार्टर मिला तथा इसका पुनर्गठन बैंक ऑफ बंगाल के रूप में 2 जनवरी 1809 को हुआ। बैंक ऑफ बंगाल, बैंक ऑफ बाम्बे (1840) तथा बैंक ऑफ मद्रास (1843) तीनों बैंकों को एक साथ मिलाकर जनवरी 1921 में इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना की गई। 1 जुलाई, 1955 में भारत सरकार ने राष्ट्रीयकरण करने बाद इसका नाम इम्पीरियल बैंक ऑफ इण्डिया से बदल कर भारतीय स्टेट बैंक कर दिया।
Q147.भारतीय मुद्रा का नया प्रतीक- चिन्ह किसने ड़ीजाइन किया था?
भारतीय मुद्रा का नया प्रतीक चिन्ह का डिजाइन उदय कुमार ने किया था। उदय कुमार धर्मलिंगम् चेन्नई (तमिलनाडु) के निवासी है। ये आई.आई.टी. गुवाहटी में असिस्टेण्ट प्रोफेसर है।
Q148.राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Q149.नाबार्ड (NABARD) की स्थापना किस वर्ष में हुई थी?
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Q150.बैंक ऑफ बड़ोदा (BOB) के साथ विजया बैंक और देना बैंक का समामेलन कब से लागू हुआ था?
बैंक ऑफ बड़ोदा के साथ विजया बैंक और देना बैंक का समायोजन 01 अप्रैल 2019 से लागू हुआ था। इसके साथ ही बैंक ऑफ बड़ोदा भारत का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया। हाल ही में भारत सरकार ने 10 बैंकों का मिलाकर 4 बैंकों में तब्दील कर दिया। 01 अप्रैल 2020 से जिन 10 सरकारी बैंकों का विलय प्रभावी हुआ, उनमें है– पंजाब नेशनल बैंक में यूनाइटेड बैंक ऑफ इण्डिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का, केनरा बैंक का सिडिकेट बैंक में, इंडियन बैंक का इलाहाबाद बैंक में और यूनियन बैंक में आंध्र बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का समामेलन हुआ।
Q151.भारत में बैकिंग प्रणाली के संदर्भ में IFSC का पूरा रूप क्या है?
भारत में बैकिंग प्रणाली के संदर्भ में IFSC का पूरा नाम इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड तथा हिन्दी में भारतीय वित्तीय प्रणाली कोड कहा जाता है। इसका प्रयोग भारत में बैंक की शाखा की पहचान करने के लिए किया जाता है। इस कोड को चेक बुक पर दर्शाया जाता है।
Q152.निम्नलिखित में से कौन-सी संस्था भारत में रेपो-दर और रिवर्स रेपो-दर निर्धारित करती है?
भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना RBI Act, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल, 1935 को हुई। 1 जनवरी, 1949 में इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया गया। रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति के अन्तर्गत प्रत्येक दो माह पर आर्थिक नीतियों की समीक्षा करता है जिसमें रेपों दर और रिवर्स रेपों दर आदि तय किये जाते है। जिस दर पर वाणिज्यिक बैंक रिजर्व बैंक से ऋण प्राप्त करते है, उसे रेपो दर तथा जिस दर पर रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंको से ऋण लेता है, उसे रिवर्स रेपो दर कहा जाता है।
Q153.यदि आरबीआई रेपो दर बढ़ाता है, तो भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है?
भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केन्द्रीय बैंकिंग संस्थान, भारतीय मुद्रा की मौद्रिक नीति को नियंत्रित करता है। यदि आरबीआई रेपों दर बढ़ाता है, तो भारतीय अर्थव्यवस्था में महगाई घटेगी। रेपो रेट वह व्याज दर, जिस पर आरबीआई लाइसेंस प्राप्त वाणिज्यिक बैंकों को पैसा उधार देता है। जब उन्हें नियामक या व्यावसायिक आवश्यकताओं के पूरा करने के लिए अल्पकालिक धन की आवश्यकता होती है।
Q154.भारत में मौद्रिक नीति कौन लागू करता है?
भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई। जनवरी 1949 को भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया। इसका मुख्यालय मुम्बई में है। इसके मुख्य कार्य है- (1) मौद्रिक नीति बनाना एवं लागू करना। (2) विदेशी मुद्रा का प्रबंधन करना। (3) भारत सरकार का बैंकर और भारत के अन्य बैंकों के बैंकर के रूप में कार्य करना। (4) भारतीय मुद्रा की साख को नियंत्रित करना (5) मुद्रा जारी करना और उसका विनियमन करना एवं परिचालन के योग्य न रहने पर उनको नष्ट करना।
Q155.भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीकरण किस वर्ष किया गया?
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Q156.आर.बी.आई का मुख्यालय कहाँ है?
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Q157.भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Q158.निम्नलिखित में से वह कौन-सी भारत की शीर्ष बैंकिंग संस्था हैं, जो मौद्रिक नीति को नियंत्रित करती है?
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Q159.निम्नलिखित में से कौन सा प्राधिकरण ऋण के औपचारिक स्रोतों के कामकाज की निगरानी करता है?
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Q160.भारत में ऋण नियंत्रण किसके द्वारा किया जाता है?
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।