Concept note लाला लाजपत राय को ‘पंजाब केसरी’ कहा जाता है। ये भारतीय राष्ट्रीय काग्रेंस के गरम दल के प्रमुख नेता थे। नेता उपनाम गोपाल हरिदेशमुख – लोक हितवादी सुरेन्द्रनाथ बनर्जी – बिना ताज का बादशाह ए. ओ. ह्यूम – हरमिट ऑफ शिमला सरदार बल्लभभाई पटेल – भारत का बिस्मार्क भगत सिंह – शहीदे आजम रणजीत सिंह, लाला लाजपत राय– शेर-ए-पंजाब
Concept note खाँन अब्दुल गफ्फार खाँन को सीमांत गाँधी कहा जाता है। नमक सत्याग्रह के दौरान पश्चिमोत्तर प्रांत में सत्याग्रह का नेतृत्व गफ्फार खाँन ने किया। इसके लिए उन्होंने लाल कुर्ती आंदोलन की शुरूआत किया, इस आंदोलन को ‘खुदाई खिदमतगार’ (ईश्वर के सेवक) नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने ‘पख्तून’ नामक एक पत्रिका पश्तो भाषा में निकाला जो बाद में ‘दशरोजा’ नाम से भी प्रकाशित हुई। इनकों ‘बादशाह खाँ’ भी कहा जाता है।
Concept note क्र.सं.व्यक्ति नारा 1 भगत सिंह इंकलाब जिंदाबाद 2 लोकमान्य तिलक स्वराज्य हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है। 3 सुभाष चंद्र बोस तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा 4 महात्मा गाँधी करो या मरों 5 दयानन्द सरस्वती वेदों की ओर लौटो
Concept note पहली बार 6 नवम्बर, 1944 को सुभाष चन्द्र बोस ने ‘आजाद हिन्द रेडियों’ के एक प्रसारण में महात्मा गाँधी को ‘राष्ट्रपिता’ कहकर संबोधित किया था।
Concept note दादाभाई नौरोजी ब्रिटिश सरकार को भारत के मामलों की सही जानकारी देने के लिये उन्होंने 1866 ई. में लंदन में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन की स्थापना की। वर्ष 1892 में लिबरल पार्टी के उम्मीदवार के रूप में ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमंस में चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘पॉवर्टी एंड अनब्रिटिश रूल्स इन इंडिया’ के माध्यम से भारत के ‘धन निष्कासन’ के सिद्धांत को प्रतिपादित किया। वे भारतीय राष्ट्रवाद के पथ प्रदर्शक थे इसलिए ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के रूप में जाना जाता है।
Concept note मुहम्मद अली जिन्ना को महात्मा गाँधी ने कायद-ए- आजम नाम दिया था। मुहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के संस्थापक के रूप में जाने जाते है। ये मुस्लिम लीग के नेता थे जो पाकिस्तान के पहले गर्वनर जनरल बने।
Concept note ‘करो या मरो’ का नारा महात्मा गाँधी ने 8 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ा आन्दोलन के समय दिया। भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त क्रांति भी कहा जाता है। यह नारा महात्मा गाँधी ने मुम्बई के प्रसिद्ध ग्वालिया टैंक मैदान/अगस्त क्रान्ति मैदान से दिया था।
Concept note जय प्रकाश नारायण को लोकनायक के नाम से जाना जाता है। इंदिरा गाँधी को पदच्युत करने के लिए उन्होंने ‘सम्पूर्ण क्रान्ति’ नामक आंदोलन चलाया। देशबन्धु की उपाधि चितरंजन दास से संबंधित है। दीनबंधु के नाम से सी.एफ. एण्ड्रूज को जाना जाता है।
Concept note गोपाल कृष्ण गोखले, महात्मा गाँधी और मोहम्मद अली जिन्ना दोनों के राजनीतिक गुरु थे। गाँधी जी को अहिंसा के जरिए स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई की प्रेरणा गोखले से ही मिली थी। इस सन्दर्भ में महात्मा गाँधी ने ‘गोखले, मेरे राजनीतिक गुरू’ नामक एक पुस्तक भी लिखी थी।
Concept note टी. प्रकासम पंतुलु (Tanguturi Prakasam Pantulu) भारतीय राजनेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे जो आंध्र प्रदेश राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे। इनको आंध्र केसरी (आंध्र के शेर) के नाम से भी जाना जाता है।
Concept note बाल गंगाधर तिलक द्वारा मराठी भाषा में प्रकाशित ‘केसरी’ समाचार पत्र ब्रिटिश शासन के सबसे कटु आलोचकों में से एक था। बालगंगाधर तिलक द्वारा अंग्रेजी भाषा में मराठा समाचार पत्र का भी प्रकाशन किया गया था तथा ‘गीता रहस्य’ नामक पुस्तक लिखी। उन्होंने गणपति महोत्सव (१८९३ ई.) का तथा शिवाजी महोत्सव (१८९५ ई०) का आयोजन किया।
Concept note ‘गीता रहस्य’ पुस्तक बाल गंगाधर तिलक द्वारा मराठी भाषा में १९१५ में वर्मा के मांडले जेल में लिख्ी गयी थी। बाल गंगाधर तिलक ने इस पुस्तक में ‘श्रीमद्भगवद् गीता’ के कर्मयोग की वृहद व्याख्या की है। इस ग्रंथ में तिलक ने मनुष्य को उसके संसार में वास्तविक कर्तव्यों का बोध कराया है। महात्मा गाँधी ‘गीतारहस्य’ के प्रशंसक थे तथा उसे अपनी ‘माता’ कहते थे।
Concept note पुस्तक लेखक आर्य समाज लाला लाजपत राय द स्टोरी ऑफ मॉय डीपोर्टेशन लाला लाजपत राय अनहैप्पी इंडिया लाला लाजपत राय इंडिया विन्स फ्रीडम अब्दुल कलाम आजाद
Concept note राजाराम मोहन राय ने 1821 में बंगाली पत्रिका संवाद कौमुदी का प्रकाशन किया। इनके द्वारा निकाले गए अन्य पत्रिकाएं मिरातुल-अखबार (फारसी भाषा में) ब्रह्मनिकल मैगजीन (अंग्रेजी भाषा में) राजा राम मोहन राय को ‘अकबर द्वितीय’ ने ‘राजा’ की उपाधि दी थी।
Concept note ‘द गोल्डन बोट’ नामक पुस्तक के लेखक विख्यात बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार एवं निबन्धकार तथा चित्रकार रवीन्द्र नाथ टैगोर थे। उल्लेखनीय है कि वे साहित्य का नोबेल पुरस्कार (१९१३ ई.) प्राप्त करने वाले पहले गैर-यूरोपीय व्यक्ति थे।
Concept note जेम्स मिल ने अपनी पुस्तक ‘द हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इण्डिया’ में भारतीय इतिहास को तीन कालखंडों ब्रिटिश, हिन्दू तथा मुस्लिम में विभाजित किया था। हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया भारतीय इतिहास, धर्म, सस्कृति, कला, और भारत में कानून पर एक पुस्तक है।
Concept note ‘ए बंच ऑफ, ओल्ड लेटर्स’ पुस्तक पं. जवाहर लाल नेहरू के पत्रों का संकलन है।
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.