Concept note महात्मा गाँधी एक प्रसिद्ध वकील, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध भारत के राष्ट्रवादी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी प्रमुख पुस्तकें हिंद स्वराज, सत्य के साथ मेरा प्रयोग (आत्मकथा) आदि है। ३० जनवरी (उनकी मृत्यु) को देश भर में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Concept note मैं नास्तिक क्यों हूँ (Why I am an Atheist) भगत सिंह द्वारा लिखा एक लेख है जो उन्होंने लाहौर सेंट्रल जेल में कैद के दौरान लिखा था। इसका प्रधान प्रकाशन लाहौर में ही छपने वाले अखबार ‘द पीपल’ में २७ सितम्बर १९३१ को हुआ। यह लेख भगत सिंह के द्वारा लिखित साहित्य के सर्वाधिक चर्चित और प्रभावशाली हिस्सों में गिना जाता है। इस लेख के माध्यम से भगत सिंह ने तार्किक रूप से यह बताने की कोशिश की, कि वे किसी ईश्वरीय सत्ता में क्यों यकीन नहीं करते है।
Concept note लेखक पुस्तक सुभाषचन्द्र बोस द इण्डियन स्ट्रगल (आत्मकथा) दादा भाई नौरोजी पावर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इण्डिया बंकिम चन्द्र चटर्जी आनंदमठ लाला लाजपत राय अनहैप्पी इंडिया
Concept note विभिन्न समाचार पत्र एवं उनके सम्पादक– समाचार पत्र सम्पादक कॉमरेड मौलाना मुहम्मद अली न्यू इण्डिया एनी बेसेन्ट द न्यू इण्डिया विपिन चन्द्र पाल वंदे मातरम् अरिंबदो घोष कॉमनवील एनी बेसेन्ट संध्या ब्रह्मबांधव उपाध्याय इंडिपेन्डेंट मोतीलाल नेहरू इंडियन सोशियोलाजिस्ट श्यामजी कृष्ण वर्मा राफ्त गोफ्तार दादाभाई नौरोजी सोम प्रकाश ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
Concept note सन् 1882 में बंकिमचन्द्र चटर्जी द्वारा लिखित उपन्यास आनन्दमठ में संन्यासी विद्रोह और बंगाल दुर्भिक्ष का विवरण है। यह उपन्यास भारतीय इतिहास के उन दुर्लभ दस्तावेजों में से एक है जिसने भारतीय समाज को एक नई दिशा दी। अन्य विकल्पों में श्री अरबिन्दो की श्रेष्ठ रचना लाइफ डिवाइन तथा रबीन्द्रनाथ टैगोर की गीतांजलि है।
Concept note गाँधी जी द्वारा 1903 में साप्ताहिक पत्र ‘इंडियन ओपीनियन’ का प्रकाशन दक्षिण अफ्रीका में किया गया। यह साप्ताहिक पत्रिका प्रति शनिवार चार भाषाओं अंग्रेजी, गुजराती, तमिल एवं हिन्दी में प्रकाशित की जाती थी। भारत में गाँधी जी द्वारा प्रकाशित तीन अन्य पत्रिकाएँ थी यंग इंडिया (1919–1931) हरिजन (1933–1942) एवं नवजीवन। गाँधी जी द्वारा लिखित दो पुस्तकें ‘हिन्द स्वराज’ एवं ‘सत्य के साथ मेरा प्रयोग’ (माई एक्सपेरीमेंट विथ ट्रुथ) भी प्रसिद्ध है।
Concept note दास कैपिटल एक पुस्तक है जिसकी रचना कार्ल मार्क्स ने 1867 ई. में की थी, इसमें पूँजी एवं पूँजीवाद का विश्लेषण है तथा मजदूर वर्ग को शोषण से मुक्त करने के उपाय बताए गये हैं। इस पुस्तक को ‘समाजवाद की बाईबिल’ कहा जाता है। ५१३
Concept note आनंदमठ बांग्लाभाषा का एक उपन्यास है जिसकी रचना बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने 1882 में की थी। इस कृति का भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम और स्वतन्त्रता के क्रांतिकारियों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा। भारत का राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् इसी उपन्यास से लिया गया है। • इस उपन्यास की कथा सन् १७७० के बंगाल के भीषण अकाल तथा सन्यासी विद्रोह पर आधारित है।
Indian History Topic Wiseहिन्दीSSC CGL (Tier-I) 18/04/2022 (Shift-II) | SSC CPO-SI 23/11/2020 (Shift-II)
Concept note प्रमुख व्यक्तियों के द्वारा लिखी गई पुस्तकों के नाम इस प्रकार है- लेखक पुस्तक 1. मौलाना अबुल कलाम आजाद – इंडिया विन्स फ्रीडम 2. महात्मा गाँधी – माई एक्सपेरिमेंट विद ट्रूथ 3. विजयलक्ष्मी पंडित – द स्कोप ऑफ हैप्पीनेस 4. श्यामाप्रसाद मुखर्जी – अप्रतीम नायक
Concept note माय एक्सपेरिमेंटस विद ट्रुथ (सत्य के प्रयोग) महात्मा गाँधी द्वारा लिखित महात्मा गाँधी की आत्मकथा है यह आत्मकथा उन्होंने गुजराती में लिखी थी इसका प्रथम प्रकाशन सन् 1927 में हुआ था।
Concept note ‘इंडिया ऑफ माय ड्रीम्स’ पुस्तक में महात्मा गांधी के भाषणों और लेखों का संग्रह है। इस पुस्तक (मेरे सपनों के भारत) में वर्णित किया गया है कि भारत में शांति और सद्भाव रहेगा। हर नागरिक साक्षर होगा। भारत बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। भारत हिंसा, आतंकवाद, भूख और पीड़ा से मुक्त होगा। यह करूणा, शांति और खुशी से भरा होगा।
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.